बेटियों की शादी के लिए ..इस गांव में उसूल हैं जरा हटके

0

जी हां चौकिये नहीं एक ऐसा गांव है…जहां लड़कियों की विदाई नहीं होती। यूपी के रामपुर के दोंकपुरी टांडा गांव में शादी के अलग ही नियम है। इस गांव में शादी तो बहुत होती है लेकिन बिना किसी तीमझाम के। इतना ही नहीं इस गांव बिना किसी दहेज के शाही होती है।

इस गांव की कहानी भी बड़ी दिलचस्प हैं

चाहे वह लड़का पक्ष हो या लड़की पक्ष किसी का कुछ खास खर्च नहीं होता। मुस्लिम बाहुल्य यह पूरा गांव आपस में रिश्तेदार है। नाना, नानी, मामा, खाला, फूफा आदि सभी गांव में रहते हैं। यहां के लोग बेटे-बेटियों की शादी गांव में ही करते हैं। इनके यहां गांव से बाहर शादी का रिवाज ही नहीं है। अजीमनगर इलाके के इस गांव की कहानी भी बड़ी दिलचस्प हैं।

also read : भारत ने न्यूजीलैंड को छह रनों से दी शिकस्त

दोंकपुरी टांडा गांव में सदियों पुरानी परंपरा चल रही है

यहां पर 9 हजार के करीब मुस्लिम बंजारा बिरादरी के लोग रहते हैं। मीडिया से खास बातचीत में दोंकपुरी टांडा के प्रधान मुहम्मद फारूख ने बताया कि इस गांव में शादी का खर्च लड़के वाले उठाते हैं। वहीं एक शादी में 70-80 हजार रुपये का मामूली खर्च आता है। फारूख बताते है कि दोंकपुरी टांडा गांव में सदियों पुरानी परंपरा चल रही है।

also read : लोकसभा चुनाव लड़ सकते है कन्हैया!, कैसे आये चर्चा में…

फोर-व्हीलर गाड़ियां देने का रिवाज नहीं है

यहां लड़कियों की शादी दूसरे गांव या किसी और शहर में नहीं की जाती हैं। ये परंपरा इस गांव में कायम है। यहां टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर गाड़ियां देने का रिवाज नहीं है। उन्होंने बताया कि फलाहे मुस्लिम बंजारान तंजीम (समिति) का गठन किया गया था, जिसका काम शादियों में पटाखे और डीजे बजाते हुए लोगों को रोकना था। वहीं ये समिति गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी का काम भी करती है।

also read : सपा ने अयोध्या मेयर के लिए खेला ‘किन्नर कार्ड’

गांव के कुछ उसूल बनाए हैं

प्रधान फारूख बताते है कि इस गांव के कुछ उसूल बनाए हैं। यहां एक ही दिन कई शादियां की जाती हैं, जिससे खाने-पीने का खर्च बंट जाता है। यहां शादियां भी मार्च, अक्टूबर और नवंबर के महीने में होती हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने ही गांव में लड़कियों की करते हैं। बिरयानी के लिए मशहूर दोंकपुरी टांडा गांव की सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी अच्छी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More