फिल्मी है गैंगस्टर विकास दुबे की लव स्टोरी, तान दी थी सास-ससुर के कनपटी पर पिस्टल

0

कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आखिरकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर 5 लाख का इनामी था। पुलिस को इसको पकड़ने के लिए 6 दिन लगे। डीएम आशीष सिंह ने इस मामले की पुष्टी की है।

बता दें कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के गुनहगार और यूपी के सबसे बड़े इनामी अपराधी विकास दुबे ने लव मैरिज की थी। विकास को एक बदमाश की बहन से प्यार हुआ। दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी तो शादी कर ली।

सास-ससुर पर तानी बंदूक़-

vikas richa

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से विकास ने करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी। इस शादी के रिचा के पिता और घरवाले खिलाफ थे। उनके विरोध करने पर विकास ने उन्हें गन पॉइंट पर ले लिया था।

इन दिनों विकास के काम रिचा खुद देख रही थी। 2 जुलाई को 8 पुलिसवालों को हत्या के बाद से रिचा भी फरार है। विकास की लव स्टोरी की शुरुआत कुछ ऐसी है कि वह कानपुर में शास्त्री नगर में अपनी बुआ के घर पढ़ाई करने आया था।

रिचा के करीब जाने के लिए की उसके भाई से दोस्ती-

Richa Dubey.

पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी एचपी निगम की बेटी रिचा से उसकी मुलाकात हुई। रिचा से नजदीकी बढ़ाने के लिए विकास ने उसके भाई ज्ञानेंद्र से दोस्ती कर ली। दोस्ती इतना परवान चढ़ी कि विकास के हर काम में रिचा का भाई ज्ञानेंद्र साथ देने लगा।

विकास का रिचा के घर आना-जाना शुरू हो गया। विकास किसी भी बहाने से रिचा के घर पहुंच जाता। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस बीच, विकास ने रिचा के माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन उन्होंने दूसरी जाति में शादी करने से मना कर दिया।

रिचा को भगाकर ले गया था विकास-

vikas dubey enemy

इसके बाद रिचा के पिता ने घर में पाबंदियां लगा दीं। विकास को भी घर आने से मना कर दिया। इससे गुस्साए विकास ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। विकास 1997 में रिचा को भगाकर ले गया और लव मैरिज कर ली।

कुछ दिन बाद रिचा विकास को छोड़कर वापस आ गई। बाद में विकास की धमकियों के आगे हार मान गई और फिर साथ रहने लगी।

यह भी पढ़ें: कानपुर : पुलिसकर्मियों का हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: दूर हो रहे ‘विकास दुबे’ के अपने

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More