#ViralVideo : शादी से पहले नहीं बजा मनपसंद गाना तो दुल्हन हुई नाराज, स्टेज पर जाने से किया इंकार !

0

हर दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी सबसे खूबसूरत हो। इसके लिए वह हर चीज अपने हिसाब से करना चाहती है, फिर चाहे वो डेकोरेशन हो या उसका मेकअप और लहंगा-ज्वैलरी।

इतना ही नहीं अब तो दुल्हन अपनी एंट्री भी एक दम अलग और बेहतरीन चाहती हैं। कई बार दुल्हन काला चश्म पहन स्वैग वाली एंट्री करती है तो कभी बुलेट में धांसु स्टाइल में एंट्री करती हैं।

एक ऐसी दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो अपने पसंदीदा ब्राइडल एंट्री सांग नहीं बजने से नाराज है। इतना ही नहीं दुल्हन ने मनपसंद गाना नहीं बजने पर मंडप तक जाने से इंकार कर दिया।

इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन स्टेज पर एंट्री लेने से पहले अपना फेवरेट सांग नहीं बजने से नाराज है। वह रूठी हुई है और हर कोई उसे समझाने में लगा है।

यहां देखें वायरल वीडियो-

दुल्हन कहती है- वही लगेगा, उसको मैंने बोला था, मेरा पिया घर आया ही लगेगा।’ दुल्हन को नाराज होते देख वहां मौजूद लोग डीजे वाले से तुरंत वो गाना बजाने के लिए कहते हैं, जिसकी दुल्हन फरमाइश कर रही होती है।

वहीं, दुल्हन की मासूमियत पर आसपास मौजूद लोग मंद ही मंद मुस्कुरा भी देते हैं। यह वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे लोग लगातार शेयर कर रहे है और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो: सनी लियोनी ने बताया कैसे रखें अपने पार्टनर को खुश

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान : लड़की पर टूट पड़ी सैकड़ों की भीड़, फिर हवा में उछाला, कपड़े फाड़े, वीडियो वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More