एडमिरल सुनील लांबा बने नए नौसेना प्रमुख

0

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर के धवन के रिटायर होने के बाद एडमिरल सुनील लांबा ने मंगलवार को दिल्ली में नौसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। नए नौसेना प्रमुख लांबा परम विशिष्ट सेवा मेडल समेत सेना के कई पदकों से सम्मानित हैं। वह इससे पहले मुंबई स्थित पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे।

कई अहम पदों पर कर चुके हैं काम

सुनील लांबा नेविगेशन और डायरेक्शन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। 30 साल से ज्यादा के सेवा काल में उनका अच्छा खासा परिचालन संबंधी अनुभव रहा है। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से अपनी पढ़ाई की थी। वह आईएनएस सिंधुदुर्ग (कवरत्ति), आईएनएस दौनागिरी, आईएनएस रणविजय, आईएनएस हिमगिरी, आईएनएस मुंबई के नेविगेशन ऑफिसर के तौर पर काम कर चुके हैं।

लूथरा ने संभाली पश्चिमी कमान  

वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) के तौर पर सोमवार को जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा का स्थान ग्रहण किया है। इससे पहले लूथरा दक्षिणी नौसेना के एफओसी-इन-सी थे। लूथरा को 2012 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2008 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More