‘कभी-कभी’ के संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम की हालत नाजुक

इंडियन सिनेमा के दिग्गज संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम की हालत पिछले कुछ समय से नाजुक है। वह फेफड़ों में संक्रमण के चलते मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

मिल रही जानकारी के अनुसार 92 वर्षीय संगीतकार की हालत क्रिटिकल है और उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। संगीत निर्देशक खय्याम ने ‘कभी-कभी’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों के लिए यादगार धुनें तैयार की हैं।

खय्याम के परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, पिछले रविवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। तब से उनकी स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है। डॉक्टरों की एक टीम उसकी देखभाल कर रही है।

मिल चुकें हैं कई अवार्ड-

इस वर्ष फरवरी में खय्याम ने अपना 92वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन पर खय्याम ने पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के सदस्यों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का दान दिया था।

संगीतकार खय्याम को 2017 में पद्म भूषण से नवाजा गया था। 2007 में उन्हें संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड मिला था।

इतना ही नहीं खय्याम को फिल्म कभी-कभी और उमराव जान के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड और उमराव जान के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला चुका है।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने फिर थामा माइक, ‘सड़क 2’ में गाएंगी रोमांटिक सांग

यह भी पढ़ें: ‘चिकनी चमेली’ जैसे लटके-झटके लेकर आईं आम्रपाली, देखें वीडियो

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)