अगर आपको चाहिए चैन की नींद, तो करिए ये उपाय

0

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अगर आपको रात में जैन की नींद नहीं आती तो आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपने तनाव को कम करके सुकून की नींद ले सकते हैं। अक्सर ये देखने को मिलता है कि दिन भर की भाग दौड़ के बाद इंसान को रात में नींद नहीं आती और वह इधर-उधर करवटें बदलता रहता है। अब सवाल ये है कि जब आप दिन भर की परेशानी को रात में भुलाकर आराम से सोना चाहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती तो कैसे आपको चैन मिलेगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे खर्राटे की नींद लेंगे।

Also read: VIDEO: भूख से बिलखती बहन के लिए ‘मां’ बना 2 साल का भाई

तो चलिए आपको वास्तु के हिसाब से कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जिनको आजमा कर आप चैन की नींद सो सकते हैं। क्योंकि कुछ चीजें हैं जिनसे मन अशांत रहता हैं, लेकिन कहते हैं ना, जिंदगी में परेशानियों का आना-जाना तो लगा रहता है। इनका समाधान भी है। हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको सोते वक्त अपने तकिये के नीचे रखना होगा, आपकी परेशानियां मिनटों में दूर हो जाएंगी।

जब आप अपने बेडरुम में सोने के लिए जाते हैं तो उससे पहले हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ करें, साथ ही उसे अपने सिरहाने रख कर सोएं। ऐसी मान्यता है कि इससे मन एकाग्र और शांत रहता है, मन में डर वहम और बुरे सपने नहीं आते। साथ ही मानसिक बल भी बढ़ता है, जिससे आप उत्साहित और ऊर्जावान होते हैं।

रात को सोते समय अपने तकिये के नीचे लोहे की कोई वस्तु रख सकते हैं। मान्यता है कि ये नकारात्मक ऊर्जा को आपके आस-पास आने से रोकता है। आपने देखा होगा कि छोटे बच्चों के सिरहाने की नीचे काजल की डिबिया, कैंची, या चाकू लोग रखते है, इसके पीछे यही वजह है।

आप अपने सिरहाने के नीचे मूली रखकर सोएं और सुबह शिवलिंग पर अर्पित कर दें। लाल किताब के मुताबिक इससे राहु का प्रभाव दूर होता है। बुरे सपने और मानसिक परेशानियां राहु की दशा में अधिक कष्ट देते है। इस उपाय से राहु का बुरा प्रभाव कम होता है।

तकिये के नीचे भगवान को अर्पित किये गए ताजे फूलों को रखने से मन को बहुत शांति मिलती है और नींद भी जल्दी आती है। सुबह जगने पर आप तरो-ताजा महसूस करेंगे। आजकल तो अरोमा थैरेपी में भी इसका प्रयोग किया जा रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More