वाराणसी : भाजपा महानगर अध्यक्ष पद पर गुड्डू महाराज का नाम सबसे आगे

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिला और महानगर अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बूथ प्रमुखों का चयन और बूथ कमेटियों का गठन हो चुका है।

मंडल अध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

मंडल अध्यक्ष पदों की घोषणा होते ही इसके नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अधिकतम उम्र 50 वर्ष तय-

संगठन ने युवाओं को नेतृत्व देने के लिए रास्ता खोला है।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष तय की है।

50 वर्ष से कम के दावेदारों में चंद्र कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू महाराज का नाम सबसे लोकप्रिय तरीके से उभर रहा है।

BSP छोड़ BJP में आये थे चंद्र कुमार मिश्रा-

चंद्र कुमार मिश्रा ने चंदौली लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

मालूम हो कि चंद्र कुमार ने लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

उन्होंने बसपा पर ब्राह्मणों की उपेक्षा का आरोप लगाया था।

ये भी हैं दावेदार-

50 वर्ष से कम के दावेदारों में अरविंद सिंह पटेल, डा. जयनाथ मिश्र, प्रवीण सिंह गौतम, डा. जेपी दुबे, अखंड सिंह जैसे नामों की चर्चा है।

जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेताओं में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा समेत चंद्रशेखर सिंह, प्रहलाद गुप्त, अवधेश पांडेय, उमेशदत्त पाठक, सीता मिश्रा आदि के नाम शामिल है।

इन सभी की उम्र 50 के पार हो गई है।

उम्र की बाधा गुड्डू महाराज पर नहीं-

इस मामले में उम्र की जो बाधा है वह गुड्डू महाराज पर लागू नहीं होती है।

इस बारे में जब गुड्डू महाराज से बात की गयी।

उन्होंने कहा कि नेतृत्व का निर्णय होगा वही फाइनल होगा।

चाहे जिला हो या महानगर वाराणसी जिला भारत के प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र में आता है।

साथ ही इसमें मोदी के मित्र डा महेंद्र नाथ पांडेय की चन्दौली लोकसभा सीट के दो विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं।

यह भी पढ़ें: बीजेपी में शामिल हुए गुड्डू महाराज, सपा-बसपा गठबंधन पर हुए हमलावर

यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा की मौजूदगी में प्रमुख व्यवसायी सिद्धार्थ दुबे ने थामा BJP का दामन

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More