विवादों के बीच काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम शुरू | Banaras Bulletin

0

भागदौड़ की जिंदगी में अगर आपसे खबरें छूट जा रही हैं तो बनारस की हर बड़ी खबर को बनारस बुलेटिन में फटाफट अंदाज़ में देखें…

स्टोरी- 1

लल्लू की रिहाई के लिए एक्शन में कांग्रेस
सत्याग्रह रसोई के जरिये कांग्रेस की गांधीगिरी
बस पॉलिटिक्स में गिरफ्तार हुए हैं लजय सिंह लल्लू

वीओ–कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस ने मुहिम छेड़ दी है। कांग्रेस ने वितोड़ प्रादर्शन करने के बजाय गांधीगिरी का रास्ता अपनाया है। अजय सिंह लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर अब कांग्रेसी सत्याग्रह रसोई शुरू करने जा रहे हैं। इस रसोई में हर दिन गरीबों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। भोजन के जरिये कांग्रेसी कार्यकर्ता योगी सरकार की तानाशाही की दास्तां जनता को सुनाएगी। वाराणसी में इसे लेकर शनिवार से अभियान छेड़ दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने सत्याग्रह रसोई का उद्धघाटन किया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के ऊपर योगी सरकार को बसों की गलत लिस्ट देकर बरगलाने का आरोप है। आगरा में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लल्लू को गिरफ्तार किया था। पिछले दिनों निचली अदालत ने लल्लू की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

स्टोरी- 2

आकार लेने लगा मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट
विवादों के बीच काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम शुरू
लॉकडाउन के चलते 2 महीने से बंद था काम

वीओ–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम लॉकडाउन के चलते करीब दो महीने तक बंद था। अब इस प्रोजेक्ट का काम फिर से शुरू हो चुका है, अब कॉरिडोर का स्वरूप भी दिखने लगा है। इस दौरान मंदिर प्रशासन पर लगातार यह आरोप लगते रहे हैं कि कॉरिडोर बनाने में कई प्राचीन मंदिरों को तोड़ा गया और मलबा गंगा नदी में गिराया गया,.लेकिन हकीकत कुछ और बयां कर रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में ऐसे तमाम प्राचीन मंदिर जो लोगों के घरों में कैद थे, अब सामने देखने को मिल रहे हैं। मंदिर प्रशासन उन विग्रहों को संरक्षित करने की बात कर रहा है।. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल काशी विश्वनाथ धाम का काम अब तेजी पकड़ चुका है। इस प्रोजेक्ट को अगस्त 2021 तक पूर्ण कर जनता को समर्पित करना है। इस वजह से काम में तेजी देखने को मिल रही है। काशी विश्वनाथ धाम प्रोजेक्ट की लागत 800 करोड़ रुपए अनुमानित की गई है। काशी विश्वनाथ धाम प्रोजेक्टर 5000 स्क्वायर फीट में बनकर तैयार हो रहा है। मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि परिवर्तन बड़ा है, लोगों को इसमें ढलने में थोड़ा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा, ”पहले एक बड़ी अफवाह उड़ाई गई कि मलबा गंगा में फेंका जा रहा है। लेकिन आप देख सकते हैं, मलबा कहीं नहीं फेंका जा रहा. उसी प्रकार मंदिरों को नष्ट करने की बात कही गई, हम इन प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कर रहे हैं.”

बाइट- विशाल सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी

स्टोरी- 3

आषाढ़ में ही चढ़ने लगा गंगा का जलस्तर
पूर्वान्चल में झमाझम बारिश से बढ़ी गंगा की धार
गंगा का जलस्तर 59.30 मीटर तक पहुंचा

वीओ–चक्रवात निसर्ग के कारण पूर्वांचल में झमाझम बारिश क्या हुई गंगा की धार भी बढ़ गई है। प्रयागराज से वाराणसी व गाजीपुर तक गंगा के जल स्तर में बढ़ाव देखा जा रहा है। मध्य गंगा खंड तृतीय, केंद्रीय जल आयोग की ओर से एक जून से ही बाढ़ का फोरकास्ट जारी शुरू कर दिया गया है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को वाराणसी में गंगा का जल स्तर 59.24 मीटर था। वहीं शुक्रवार को बढकर 59.30 मीटर पर पहुंच गया। गंगा के जल स्तर का बढ़ाव प्रयागराज में भी मापा गया। पिछले साल में गंगा में जबरदस्त बाढ़ आई थी। इसके कारण गंगा एवं वरुणा के किनारे अवैध रूप से बसे लोगों के घरों में पानी घुस गया था। हजारों लोगों को अपना घर छोडकर राहत शिविर या अपने रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ा था। लोगों की जिंदगी छतों पर गुजरने लगी थी। हालांकि सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान की गई। इतनी मुसीबत झेलने के बाद भी बहुत कम ही ऐसे लोग होंगे जो अवैध बसरे से हटकर अपना आसियाना वैध बनाए होंगे। ऐसे में अगर इस साल भी बाढ़ आई तो परेशान ज्यादा बढ़ सकती है।

स्टोरी- 4

चेन स्नैचरों के गैंग का खुलासा
पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार
सिगरा और चेतगंज पुलिस को मिली कामयाबी

वीओ- वाराणसी पुलिस ने चेन स्नैचरों के एक बड़े गैंग का खुलासा किया है। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों को सिगरा और चेतगंज इलाके से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी दिनेश सिंह के अनुसार पकड़े गए तीनों बदमाश बेहद शातिर किस्म के हैं। इनमें से दो के ऊपर तो गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है। हाल के दिनों में इन तीनों ने शहर में चेन स्नैचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। एक दो मौके ऐसे भी आये जब ये दोनों पुलिस की गिरफ्त में आये लेकिन मौका देखते ही ये फरार हो जाते थे।

बाइट- दिनेश सिंह, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें: यूपी : लड्डू और लौंग से हो रही ‘कोरोना माई’ की पूजा, Video Viral

यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ का बड़ा खुलासा – बॉलीवुड में गाने के लिए नहीं मिलते पैसे

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More