देश के कई हिस्से इस वक्त भारी बारिश और बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। बिहार और असम के बाद अब गुजरात के वडोदरा शहर में भारी बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। चार हजार से अधिक लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। राहत और बचाव कार्यो में एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल के दल लगाए गए है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस वाले ने एक डेढ़ महीने की बच्ची को टोकरी में ले जाकर उसकी जान बचाई। बच्ची की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी का नाम गोविंद चावड़े है।
यहां देखें VIDEO-
बारिश और कंधे तक भरे पानी मे चावडा एक महीने की बच्ची को टोकरी मे डाल सिर पर रखकर ऐसे चल निकले जैसे वासुदेव यमुना के प्रवाह के बीच कृष्ण को लेकर निकले थे।
वीडियो के बारे में गोविंद ने कहा कि यह काम थोड़ा मुश्किल था क्योंकि बच्ची डेढ़ महीने की है। हमें लगा कि हमने कुछ ऐसा किया है जिसे करने का मौका हमें दोबारा नहीं मिलेगा। हम हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार खड़े है।
बता दें कि बीते 24 घंटे में गुजरात के वडोदरा में 20 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। बीती रात छह घंटे में 17 इंच बरसात होने के शहर टापू बन गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का हवाई मार्ग, रेल व बस यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें: बारिश से हाल बेहाल पाकिस्तान, अब तक सात की मौत
यह भी पढ़ें: बाढ़ के कहर से लाखों लोग मुश्किल में, राहत और बचाव कार्य जारी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)