उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में गलन भरी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर आज गुरुवार को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में साल के दूसरे दिन भीषण ठंड से राहत जारी रहने का अनुमान है। आज सुबह न्यूनतम तापमान पांच दशमलव आठ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शहर में हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

उधर, बिहार में पटना, गया, नवादा, और रोहताश ज़िलों सहित कई हिस्सों में हल्की वर्षा दर्ज हुई है। शीत लहर के चलते राज्य में स्कूल पांच जनवरी तक बंद कर दिये गये हैं।

कड़ाके की ठंड के कारण राज्य के विभिन्न अस्पतालों में बीपी और ब्रेनस्ट्रोक के मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि देखी जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और औरंगाबाद में 19 लोगों की मौत हो चुकी हैं। राज्‍य सरकार ने सार्वजनिक स्‍थानों पर अलाव की व्‍यवस्‍था करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: पिछले 119 सालों में सोमवार रहा दिसंबर में दिल्ली का सबसे ठंडा दिन

यह भी पढ़ें: गलन भरी ठंड से ठिठुरा पूरा उत्तर प्रदेश

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)