UP : लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

पिछले कई दिनों से जारी लगातार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। गोरखपुर, सीतापुर, कुशीनगर, बस्ती, वाराणसी, चंदौली और राजधानी लखनऊ में पिछले 72 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर असर डाला है।

कई जिलों में स्‍कूलों को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। प्रमुख नदियों का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है और इस समय कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

अरुणाचल प्रदेश-असम भी बारिश से तर-

असम में बाढ़ की स्थिति गम्‍भीर बनी हुई है। नदियों के तटबंध टूटने से कई नए क्षेत्रों में पानी भर गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 17 जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

उधर अरुणाचल प्रदेश में भी मानसून का प्रकोप जारी है। भारी बारिश के चलते राज्‍य के विभिन्‍न हिस्‍सों में भूस्‍खलन और बाढ़ की स्थिति आई हुई है।

यह भी पढ़ें: मानसूनी बारिश से तर हुआ उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: VIDEO : पहली ही बारिश में पानी-पानी हुआ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)