यूपी : प्रवासी मजदूरों को राहत, 800 ट्रेनों को हरी झंडी

0

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए लगभग 800 श्रमिक विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि राज्यों की रेलगाड़ियों को रोकने से प्रवासियों को नुकसान पहुंचा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कई राज्य अपने प्रवासियों को ले जाने वाली गाड़ियों के लिए स्वीकृति नहीं दे रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रवासी सड़कों पर चलने या असुरक्षित वाहनों जैसे ट्रकों आदि के माध्यम से यात्रा करने और सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने के लिए मजबूर है।

केवल उत्तर प्रदेश ही आवश्यकता के अनुसार अधिक से अधिक स्वीकृति देने में सक्षम रहा है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 800 ट्रेनें राज्य के लिए स्वीकृत की गई हैं।

बता दें कि गृह मंत्रालय ने प्रवासियों मजदूरों, कामगारों, छात्रों, पर्यटकों सहित फंसे हुए नागरिकों की आवाजाही के लिए अनुमति देने के बाद विशेष ट्रेनें चलाई हैं।

यह भी पढ़ें: Lockdown 4.0: रेल, बस, हवाई सेवाएं रहेंगी बंद

यह भी पढ़ें: विशेष घरेलू उड़ानों का संचालन सिर्फ भारत लौट रहे नागरिकों के लिए

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More