उर्मिला मातोंडकर ने ‘तुच्छ राजनीति’ के कारण छोड़ी कांग्रेस

अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह इस साल मार्च में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उर्मिला ने ‘पार्टी के भीतर की तुच्छ राजनीति’ को कांग्रेस छोड़ने की वजह बताई।

उन्होंने कहा, ‘मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं इस बात की इजाजत नहीं देती कि मुंबई कांग्रेस में किसी बड़े लक्ष्य पर काम करने की जगह निहित स्वार्थी तत्व उनका इस्तेमाल पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी से निपटने के लिये करें।’

2019 के चुनाव में मिली थी हार-

लोकसभा चुनाव के कुछ समय पहले कांग्रेस का दमन थामने वाली अभिनेत्री ​उर्मिला ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था।

2019 के  लोकसभा चुनाव में उर्मिला को  बीजेपी प्रत्याशी से 4.6 लाख वोटों से हार मिली थी। 

10 साल छोटे लड़के से की शादी-

उर्मिला 45 साल से फिल्मों से दूर है। 90 के दशक की सबसे हिट हीरोइन रहीं उर्मिला ने चोरी-छुप के अपने से उम्र में 10 साल छोटे लड़के से शादी रचाई थी।

कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मो​हसिन अख्तर मीर से उर्मिला ने 2016 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: मुंबई नार्थ से कांग्रेस प्रत्याशी बनीं उर्मिला, ऐसा है सीट का समीकरण

यह भी पढ़ें: उर्मिला ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, 10 साल छोटे लड़के से शादी कर किया था सबको हैरान

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)