13 June History : दिल्ली में 24 साल पहले हुआ उपहार सिनेमा अग्निकांड, गई थी 59 लोगों जान

0

लखनऊ: आज ही के दिन 24 साल पहले दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमा में भयंकर आग लगी, जिससे 59 लोगों की मौत हो गई. ‘बॉर्डर’ फिल्म देखने पहुंचे कई लोगों के लिए वो दिन जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ. शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैली।आग की वजह से 59 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे. घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. इस हादसे में 103 लोग घायल भी हुए.

 

उपहार सिनेमा दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में स्थित था. जांच शुरू में दिल्ली पुलिस ने की थी और बाद में सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई. उपहार सिनेमा के मालिक सुशील अंसल और गोपाल अंसल को दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने दो साल जेल की सजा सुनाई। मामले में अंतिम फैसला 2015 में आया था जब सुप्रीम कोर्ट ने अंसल भाइयों पर प्रत्येक पर 30 रुपए का जुर्माना लगाया और उनकी जेल की अवधि को उनके द्वारा पहले से ही भुगतने की अवधि तक कम कर दिया था.

देश-दुनिया के इतिहास के पन्नो में दर्ज अन्य मुख्या घटनाएं….

1290: खिलजी प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।

1731: स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।

1757: बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उनके पास 1000 यूरोपीय और 2000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।

1888: अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।

1909: केरल के पालाघाट में ई एम एस नंबूदरिपाद का जन्म।

1932: ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने कब्जे में रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।

1940: देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया। जनरल डायर जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब का गवर्नर था और ऊधम ने उस हत्याकांड का बदला लेने के लिए जालिम की जान ली थी।

1943: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।

1997: राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमा में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की मौत।

2002: अमेरिका ने ऐंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।

2005: पॉपस्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।

2006: नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

2012: पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन।

Also Read: दुनिया का सबसे महंगा जापान का ‘मियाजाकी’ आम भारत में बटोर रहा सुर्खियां

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More