UP:गर्भवती महिला 200 किमी पैदल चलकर पहुंची अपने गांव

डॉक्टरों ने उनकी थर्मल जांच की

0

UP के नोएडा की एक निमार्णाधीन साइट पर 5 साल से काम कर रही एक गर्भवती महिला और उसका पति पैदल चलकर अपने गांव जाने के लिए निकले।UP के  जालौन जिले के राठ क्षेत्र में बसे अपने गांव औंता तक पहुंचने के लिए उन्होंने 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय की। आठ महीने की गर्भवती 25 वर्षीय अंजू देवी दो दिनों और दो रातों में यह दूरी तय करके रविवार रात अपने गांव पहुंची।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन के इस समय में बढ़ते तनाव से लड़ना होगा

UP के रथ नाम की जगह तक पहुंचने के बाद अंजू और उनके 28 वर्षीय पति अशोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां उनका मेडिकल चेकअप हुआ।

डॉक्टरों ने उनकी थर्मल जांच की

डॉक्टरों ने UP में उनकी थर्मल जांच की और दंपति को सामान्य बताया। हालांकि, उन्हें 14 दिनों के लिए अलग रहने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें : घबराइए मत, सबको अल्लाह, गॉड और ईश्वर बचा लेंगे!

अशोक UP के  एक भूमिहीन किसान है और नोएडा में एक निर्माण स्थल पर काम करते हैं। वे ओराई तक 200 किमी तक चले और आखिरकार एक लोडर की मदद से रथ के पास पहुंचे। यात्रा के दौरान अंजू और उनके पति अपने परिवार के साथ लगातार संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में फंसे बच्चे और उनके माता-पिता

पैसे मिलने के बाद ‘रोटी’ और ‘सब्जी’ साथ रखी

अशोक ने बताया, “हम पहले UP के  नोएडा से बाहर नहीं जा सकते थे क्योंकि हमारे ठेकेदार ने हमारे बकाया पैसे का भुगतान नहीं किया गया था। पैसे मिलने के बाद हमने ‘रोटी’ और ‘सब्जी’ अपने साथ रखी और निकल पड़े। बाद में कुछ लोगों ने रास्ते में हमें भोजन दिया। अब मुझे इस बात की राहत है कि हम अंतत: अपने घर वापस आ गए हैं।”

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

यह भी पढ़ें : महामारियों का इतिहास और भूगोल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More