यूपी: हज हाउस की दीवारों पर चढ़ा भगवा

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद यूपी हज हाउस समिति की दीवारों का भी भगवाकरण हो गया है। लखनऊ के बापू भवन के सामने स्थित यूपी हज समिति की दीवारें शुक्रवार को भगवा रंग में रंगी दिखीं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

also read : साउथ अफ्रीका में भी दिखेगा टीम इंडिया का जलवा, ये हैं 5 खास वजहें

खबर के मुताबिक अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की तरफ से हज हाउस में भगवा पेंट कराया गया है। इससे पहले हज हाउस की दीवारों पर सफेद और हरा रंग था।इमारतों का गेरुआ रंग से पेंट होने का सिलसिला सिर्फ राजधानी लखनऊ नहीं बल्कि यूपी के अन्य इलाकों में देखने को मिल रहा है। इससे पहले दिसंबर महीने में पीलीभीत के 100 से भी ज्यादा प्राथमिक विद्यालय भगवा रंग में रंग दिए गए थे।

सरकारी इमारतों को गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है

शिक्षकों के विरोध के बावजूद भी गांव के सरपंच ने स्कूलों की दीवारों को पेंट करा दिया था। इमारतों के भगवाकरण का सिलसिला अक्टूबर महीने से जारी है जब मुख्यमंत्री के दफ्तर ऐनेक्स को केसरिया रंग में पेंट किया गया था। लखनऊ से शास्त्री भवन में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहले सफेद रंग से पेंट था। इसके बाद कई सरकारी इमारतों को गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है।

nbt

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More