यूपी बीजेपी का सदस्यता अभियान आज से शुरू, युवा मतदाताओं को साधने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा, सपा समेत सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

0

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा, सपा समेत सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वही भाजपा की आगामी चुनाव की तैयारियां जोरो पर है ।भरतीय जनता पार्टी आज रविवार, 21 नवंबर को बूथ सदस्यता का अभियान करेगी। दरअसल,  भाजपा के  इस नए अभियान के तहत कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को बीजेपी के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

सूबे के मुखिया करेंगे सदस्यता अभियान की शुरुआत:

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान का आरंभ आज (21 नवंबर) से होगी। इस अभियान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव और पदाधिकारी तक शामिल होंगे। वही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ सदस्यता अभियान में घर-घर पहुंचकर लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करेंगे।

जगह-जगह पर बनेंगें बूथ कैंप :

इस बूथ सदस्यता अभियान में सीएम योगी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, पार्टी के प्रदेश से लेकर जिले तक के पदाधिकारी, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद आम जनता के घर पर पहुंचेंगे। वही भाजपा 21, 27 व 28 नवंबर को बूथों पर विशेष अभियान चलाएगी और इस अभियान के तहत 20 नवंबर तक हजारों कैंप लगाकर पार्टी का सदस्य भी बनाने का काम करेगी।

घर बैठे बन सकते है भाजपा सदस्य:

घर बैठे ही आप भारतीय जनता पार्टी का का सदस्य बन सकते है। इस मोबाइल नंबर पर  7505 403 403 मिस्ड कॉल कर आप भाजपा के सदस्य बन सकते है। पार्टी बूथ सदस्यता अभियान में वयस्क व्यक्तियों को जोड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे और सदस्यों के घर पर जाकर मेरा परिवार-भाजपा परिवार का स्टीकर भी लगाया जायेगा।

 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान, कांग्रेस बोली- ‘टूट गया अभिमान

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More