केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में परिवार के साथ डाला वोट

0

लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज हो गया है। पहले चरण में मतदान हो रहे हैं। इस चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में वोट किया। इस दौरान गडकरी के साथ उनके परिवार ने भी वोट डाला। परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने यहां से बीजेपी के पूर्व सांसद नाना पटोले को मैदान में उतारा है।

इन लोकसभा सीटों पर मतदान जारी-

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की चार सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की पांच, महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

इन राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव-

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहा है। इस दौरान आंध्र प्रदेश की 175, सिक्किम की 32 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

आंध्र प्रदेश से अलग होकर 2014 में तेलंगाना राज्य की स्थापना होने के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। राज्य की सभी 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में आज ही मतदान संपन्न हो जायेगा।

गूगल ने बनाया स्पेशल डूडल-

गूगल ने खास डूडल बनाकर भारतीय लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के लिए सम्मान जताया है। 11 अप्रैल को हो रहे पहले चरण के मतदान के दिन गूगल ने लोगों से मतदान की अपील की। दरअसल वोट की स्याही वाली अंगुली का डूडल बनाकर गूगल ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।

बता दें कि भारत में मतदान के बाद मतदाताओं की अंगुली पर नीली स्याही लगा दी जाती है। यह स्याही आम तौर पर मतदाताओं की तर्जनी पर लगाई जाती है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि एक ही शख्स बार-बार मतदान न कर सके।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : EVM में कैद होगी 1279 उम्मीदवारों की किस्मत

यह भी पढ़ें: गूगल ने डूडल बनाकर मतदाताओं को बताया कैसे दें वोट

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More