उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा, जानें मिनट-2-मिनट कार्यक्रम

अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सपरिवार अयोध्या पहुंच रहे हैं

0

अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सपरिवार अयोध्या पहुंच रहे हैं। यहां वो रामजन्मभूमि में रामलला मंदिर के दर्शन करेंगे। अयोध्या में वो रामलला के साथ ही हनुमानगढ़ी के दर्शन भी करेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे का मिनट-2-मिनट कार्यक्रम:-

CMSI एयरपोर्ट सांताक्रूज मुंबई से 9:00 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।

11:00 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे।

11:05 पर एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए बाई कार रवाना होंगे।

01:35 पर अयोध्या के होटल पंचशील में पहुंचेंगे।

03 :30 पर मीडिया को संबोधित करेंगे।

04:05 बजे होटल से राम जन्म भूमि दर्शन के लिए निकलेंगे।

04:30 पर रामलला का दर्शन करेंगे।

05:05 बजे अयोध्या से बाई रोड लखनऊ एयरपोर्ट को रवाना होंगे।

08:05 बजे लखनऊ से मुंबई को उड़ान भरेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या के दौरे से पहले उनकी पार्टी के कार्यकर्ता यानी शिव सैनिक बड़ी संख्या में यहां पहुंचने लगे हैं। उद्धव शनिवार को यहां पहुंच रहे हैं। शिव सैनिकों लेकर एक विशेष रेलगाड़ी शुक्रवार शाम मुंबई से अयोध्या पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें: JNU हिंसा पर बोले उद्धव ठाकरे : छात्रों पर हमले ने 26/11 की याद दिला दी

यह भी पढ़ें: क्या इस्तीफा देंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More