प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, दिग्गज नेताओ ने जताया दुःख

0

वाराणसी: पंजाब राजनीति के पितामह कहे जाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की शाम को निधन हो गया। उन्होंने ने मंगलवार की शाम 8 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। जिसके बाद से राजनीति के गलियारों में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुःख जताया, वहीं केंद्र ने बादल के निधन पर दो दिन 26 व 27 अप्रैल तक का राष्ट्रीय शोक की घोषणा किया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुःख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने ने कहा कि राजनीति में प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। हालांकि, सार्वजनिक सेवा में उनका अनुकरणीय करियर काफी हद तक पंजाब तक ही सीमित था, लेकिन देश भर में उनका सम्मान किया जाता था। उनका निधन एक शून्य छोड़ गया है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

 

उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर बताया, ‘राष्ट्र को बड़ी क्षति’

प्रकाश सिंह बादल का निधन पंजाब और राष्ट्र के लिए भारी क्षति है। उन्हें सदैव असाधारण नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनता के कल्याण के प्रति समर्पण के लिए याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हैं। “ओम शांति”।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख

प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।

 

 

 

केंद्र गृह मंत्री का ट्वीट, कहा “भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब के पूर्व सीएम के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रकाश सिंह बादल का बेमिसाल राजनीतिक अनुभव सार्वजनिक जीवन में बहुत मददगार रहा।

 

नड्डा ने कहा भारतीय राजनीति के महान हस्ती

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। वह एक कद्दावर राजनीतिक शख्सियत थे, जिनका पंजाब के विकास में योगदान बहुत बड़ा है और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’

राजनीत‍ि सफर…
वर्ष 1947 में प्रकाश सिंह बदल ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने ने अपने पहले प्रयास में ही विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। 1969 में वह दोबारा विधानसभा चुनाव में जीत गए। साल 1969-1970 तक उन्होंने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में कार्य किया।

 

यह भी पढ़ें: Parkash Singh Badal Death: कौन है प्रकाश सिंह बादल, 5 बार के सीएम… पंजाब पॉलिटिस के पितामह, जानें इनके बारे में

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More