यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों गंवाई जान..

0

बीते शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा से बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार सवार 5 लोगों जबर्दस्त टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि,मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गयी। वही तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया । हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार रात करीब 1 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को रबूपुरा थाना के इलाके में नोएडा से जेवर की ओर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन नंबर डीएल 3 सीसी 7136 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से भयंकर टक्कर मार दी, कार में टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। वैन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन बच्चे घायल हो गए थे। हादसे में जख्मी बच्चों को जेवर के कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि, इलाज के बाद भी तीनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की पड़ताल कर रही पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि, ”झारखंड निवासी उपेंद्र बैठा परिवार के साथ दिल्ली में कई वर्षों से रहकर अपना कारोबार करते थे। उपेंद्र की साले की शुक्रवार को मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर पूरा परिवार ईको में सवार होकर शुक्रवार की रात दिल्ली से झारखंड जा रहा था।जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान जीरो पॉइंट से करीब 25 किमी की दूरी पर उनके आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक मार दी। जिसके कारण उपेंद्र की गाड़ी आगे वाली कार में भीड़ गई। जबकि पीछे से आ रहा था उपेंद्र की गाड़ी पर चढ़ गया।”

इसके आगे पुलिस ने बताया कि, हादसा इतना भयंकर था कि, कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रबूपुरा पुलिस और एक्सप्रेस कर्मियों ने जख्मी लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद कार के बाहर निकाला और जख्मी लोगों को अस्पताल भेजा गया। वही कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी है, जिनकी पहचान उपेंद्र, बिजेन्द्र, कांति देवी, कुव ज्योति और सुरेश के तौर पर हुई है। वहीं सूरज, आयुष और आर्यन बुरी तरह से जख्मी है, इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

also read : भारत ने एक बार फिर रचा इतिहास, इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया पहला गगनयान…. 

पुलिस आरोपियों पर कड़े एक्शन का दिलाया भरोसा

वही ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने हादसे की गंभीरता को बताते हुए आरोपियो पर कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि, ”हादसा काफी भयानक है। जिसमें परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि 3 की हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।”

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More