Tokyo Olympics, Day 11 LIVE : भारतीय शूटिंग अभियान खत्‍म, महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

womens hockey

टोक्‍यो ओलंपिक में में 11वें दिन भारतीय शूटिंग अभियान खत्‍म हो गया है। मैंस 50 मीटर थ्री पोजीशन के फाइनल में ऐश्‍वर्य प्रताप सिंह और संजीव राजपूत जगह नहीं बना पाए। ऐश्‍वर्य 21वें और संजीव 32वें स्‍थान पर रहे।

टोक्यो ओलंपिक में 11 वां दिन भारत के लिए शानदार रहा था। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम अब अर्जेंटीना से भिड़ेगी। हालांकि भारतीय धावक दुती चंद 200 मीटर हीट में आखिरी स्थान पर रहीं और पदक की रेस से बाहर हो गईं।

पीएम मोदी ने दी महिला हॉकी टीम को बधाई-

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दी शुभकामनाएं-

ऐसा रहा था भारत का 10वां दिन-

tokyo olympics 10th day

टोक्यो ओलंपिक के 10 वें दिन भारत के लिए शानदार रहा। स्टार शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

दूसरी तरफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्रिटेन को क्वार्टरफाइनल में 3-1 से हराकर 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत से मिलती है जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली

यह भी पढ़ें: सावन के महीने में महिलाएं ना करें ये काम, वरना नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)