सावन के महीने में महिलाएं ना करें ये काम, वरना नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ

0

शिव भक्तों के लिए सावन माह सभी महीनों में सबसे पवित्र माह होता है। इस महीने पड़ने वाले सोमवार व्रत का भी काफी महत्व माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार जो व्यक्ति सावन सोमवार के व्रत रखता है भगवान शिव उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

कुवांरी लड़कियां भगवान शिव का व्रत करती हैं ताकि उन्हें मनचाहा वर मिले। वहीं सुहागन औरतें पति की अच्छी सेहत व लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन का व्रत रखने जा रही हैं तो आपको कुछ नियमों का पता होना जरूरी है।

महिलाएं ना करें ये काम-

शिवलिंग को छूने से माता पार्वती नाराज हो जाती हैं। इसलिए महिलाएं शिवलिंग की पूजा तो कर सकती हैं लेकिन शिवलिंग को हाथ लगाने की मनाही होती है।

महिलाओं को बाल खुले नहीं छोड़ने चाहिए क्योंकि इससे घर में नाकारात्मक ऊर्जा आती है। बंधे हुए बाल रिश्तों को भी बांधकर रखते हैं।

भगवान शिव को हल्दी लगाना अशुभ माना जाता है। पूजा में शिव भगवान को भांग धतूरा बेलपत्र सफेद फूल शहद फल आदि चढ़ाएं।

सावन के महीने में भूलकर भी शराब मांस-मछली तामसिक भोजन का सेवन ना करें।

इस दौरान अदरक, मूली, बैंगन, लहसुन, कढ़ी, गन्ने का जूस, काली मिर्च और प्याज के सेवन की मनाही होती है।

मासिक धर्म के दौरान महिलाएं शिवलिंग की पूजा ना करें।

व्रत रखने वालों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत से मिलती है जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली

यह भी पढ़ें: संकट मोचन संगीत समारोह पर कोरोना की छाया

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More