राम नवमी : अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

0

आज देश भर में रामनवमी(Ramnavami) का त्योहार बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में प्रभु श्रीराम के दर्शन पूजन के लिए आ रहे हैं। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश के अलग-अलग भागों से अयोध्या पहुंचे हैं।

रामचारित मानस में सरयू का उल्लेख

ब्रह्म मुहूर्त में सूर्योदय के पहले से श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। सरयू नदी में स्नान के महत्व का वर्णन करते हुए रामचरित मानस में लिखा है-अवधपुरी मम् पुरी सुहावन। उत्तर दिश बह सरयु पावन।। यानी अयोध्या के उत्तर दिशा में उत्तरवाहिनी सरयू नदी बहती है।

Also Read : दो तिथियों का संयोग कालरात्रि मां की ऐसे करें पूजा

सरयू नदी में स्नान करने से सभी तीर्थों का मिलता है पुण्य

ऐसी कथा है कि भगवान राम ने अपनी लीला दिखाते हुए लक्ष्मण जो को एक बार बताया था कि सरयू नदी और अयोध्या नगरी इतनी पावन है हर दिन सभी तीर्थ इसके दर्शन और स्नान के लिए आते हैं। सरयू नदी में स्नान करने मात्र से सभी तीर्थों में स्नान का पुण्य मिल जाता है।इसी आस्था और विश्वास के कारण श्रद्धालु सरयू स्नान और रामलला के दर्शन के लिए यहां आते हैं।

कनक भवन में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा

रामनवमी(Ramnavami) के दिन यहां स्नान और दर्शन का बड़ा महत्व है। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के कनक भवन में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीराम लला का श्रृंगार किया जाएगा और नई पोशाक भेंट की जाएगी। प्रसाद के तौर पर एक क्विंटल पंजीरी और 51 लीटर पंचामृत का भोग लगाया जाएगा।

नवभारत टाइम्स

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More