केन्या में बंधक 3 लड़कियों को भारत ने करवाया मुक्त

0

केन्या में बंधक बनाई गईं तीन भारतीय लड़कियों को मुक्त करवा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। सुषमा स्वराज ने बताया कि सरकार ने केन्या से तीन भारतीय एवं सात नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया है। ये लड़कियां मानव तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध गिरोह की शिकार हो गयी थीं।

केन्या की पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया

सुषमा ने बताया कि लड़कियों को विमान से वापस लाया जा रहा है। उनके पासपोर्ट और फोन ले लिये गये थे और उन्हें मोम्बासा में बंधक बनाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि मंत्रालय पंजाब सरकार के साथ विस्तृत जानकारी साझाा कर रहा है ताकि मामले में संलिप्त उक्त एजेंटों एवं लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके। मंत्री ने लड़कियों को बचाने में केन्या में भारतीय उच्चायुक्त सुचित्रा दुरई एवं प्रथम सचिव करण यादव के प्रयासों की भी सराहना की, मंत्री ने मदद के लिये केन्या की पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया।

also read : सीएम योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ व वाराणसी दौरे पर

अभी हाल ही में सुषमा स्वराज ने विदेश में फंसे भारतीय की मदद की थी। ट्विटर एक भारतीय ने सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई। सुषमा ने भी हमेशा की तरह कुछ ही घंटों में उनकी मुश्किल को दूर कर दिया। कार्तिक नाम के एक शख्स ने रविवार सुबह ट्विटर पर विदेश मंत्री से कहा कि उनकी बहन और बहनोई न्यूजीलैंड छुट्टी मनाने गए थे। वहां उनका पासपोर्ट खो गया. उनका काफी पैसा भी चला गया।
ट्विटर पर रहती हैं काफी एक्टिव

आठ लाख फॉलोवर के साथ पहले नंबर पर किरण बेदी हैं

सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे ट्विटर के माध्यम से ही कई बार लोगों की मदद कर चुकी हैं। ट्विटर पर उनकी सक्रियता को देखते हुए लोग भी उन्हें अपनी समस्या बताते हैं। सुषमा स्वराज ने तल्ख संबंधों के बावजूद कई पाकिस्तानी नागरिकों की भी मदद की है। भारतीय महिला नेताओं में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर के मामले में वे दूसरे नंबर पर हैं। ट्विटर पर स्वराज के एक करोड़ दो लाख से भी ज्यादा फॉलोवर हैं। वहीं एक करोड़ आठ लाख फॉलोवर के साथ पहले नंबर पर किरण बेदी हैं।

(aajtak)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More