कल आखिरी चरण में इन जिलों में भाग्य आजमायेंगे प्रत्याशी

0

नगरीय निकायों पर कब्जे को लेकर आखिरी जंग बुधवार को होगी। सोमवार की शाम को इसके लिए चुनाव प्रचार बंद हो गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने सभी 26 चुनावी जिलों के डीएम, एसएसपी और पर्यवेक्षकों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।
also read :  मोदी का कांग्रेस पर तंज- मैंने चाय बेची, देश नहीं बेचा
उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानियां बरतने को कहा। मतदाताओं को वोटर पर्ची पहुंचाने और ईवीएम की व्यवस्था को सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती के ऐक्शन प्लान पर भी चर्चा की गई।
भाजपा के लिए सबसे अहम चरण 
तीसरे चरण में 5 नगर निगमों में मतदान होने हैं। इसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, झांसी और फिरोजाबाद शामिल हैं। झांसी और मुरादाबाद में भाजपा काबिज है जबकि बरेली नगर निगम पर सपा का कब्जा है। वहीं, सहारनपुर और फिरोजाबाद के नगर निगम बनने के बाद पहली बार मतदान होगा। यह चरण भाजपा के लिए सबसे ज्यादा अहम है, क्योंकि पांचों नगर निगमों में भाजपा के लिए लड़ाई पहले और दूसरे चरणों की अपेक्षा काफी कठिन है।
also read : भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हूं, हम मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं: इवांका ट्रंप
बरेली पहले भी भाजपा हार चुकी है। यहां पार्टी ने बसपा से आए नेता को टिकट दिया है, जिसके चलते पार्टी के अंदर ही दिग्गज चेहरों में खींचतान चल रही है। झांसी में कांग्रेस और बसपा दोनों ने ही मजबूत चेहरे उतार रखे हैं। फिरोजाबाद का लोकसभा चुनाव भाजपा अपनी लहर में भी जीत नहीं पाई थी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव बेटे अक्षय यादव को सांसद बनवाने के बाद नगर निगम पर भी काबिज होकर बढ़त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वहीं, भाजपा की नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी अपनी पैठ मजबूत करने पर नजर रहेगी।
निकाय चुनाव का कल आखिरी चरण
पुरुष वोटर 49.93 लाख हैं 94.05 लाख मतदान केंद्र होंगे जिसमें से 3602
प्रत्याशी खड़े होंगे। पांच नगर निगम है। जिसमें नगर पालिकाएं 76 है और नगर पंचायत 152 और वार्ड 4299 है।
इन जिलों में होगा मतदान
सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर और मीरजापुर।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 
 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More