‘राम मंदिर’ बनाने का किया विरोध तो काट देंगे सर…

0

देश में सत्ताधारी दल बीजेपी के सांसदों से लेकर विधायकों और केंद्र के मंत्रियों पर भी भड़काऊ भाषण और बयानबाजी के आरोप लगते रहे हैं। अब इसी प्रकार का आरोप हैदराबाद में बीजेपी विधायक राजा सिंह पर लगा है। राजा सिंह पर पहले भी विवादित बयान देने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन इस बार उनके बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं…

बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद के रैन बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो गया है। भाजपा विधायक के ऊपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दो समुदायों के बीच द्वेष पैदा करने का आरोप लगा है। टिप्पणिया इससे पहले राजा सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान दिया था। सिंह का कहना है कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे।

also read :  बाबुल सुप्रियो ने ममता राज को बताया ‘जेहादी सरकार’

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कहा था कि मेरा यह बयान उन लोगों के लिए है जो यह कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इससे पहले भी एक बार राजा सिंह के बयान को लेकर विवाद हो चुका है।

…तभी अखंड हिंदू राष्ट्र का सपना साकार होगा

राजा सिंह ने तब कहा था कि हर हिंदू को अपने पास हथियार रखने चाहिए। हमें अपने देश और धर्म को बचाने की जरूरत है, तभी अखंड हिंदू राष्ट्र का सपना साकार होगा।’ राजा सिंह के इस बयान को लेकर काफी हड़कंप मचा था।

NDTV

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More