…जब बलात्कारी को सजा दिलाने के लिए दुल्हन बनी युवती

0

रेप केस को सेटल करने के लिए पीड़िता से शादी करने नेपाल से आए आरोपी को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 17 साल की नाबालिग से रेप के बाद इलाके में उसकी बदनामी कर दी थी। नाबालिग ने जनवरी में पटेल नगर थाने में कंप्लेंट दी थी। पुलिस ने पॉक्सो व रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया था।पुलिस केस की भनक लगते ही आरोपी दिल्ली से भाग निकला।

आरोपी ने नेपाल से ही शादी का प्रस्ताव भेजा

पुलिस टीम उसके पीछे लग गई। आरोपी बिहार के रास्ते नेपाल भाग गया। पुलिस के फंदे से बचने के लिए आरोपी ने नेपाल से ही शादी का प्रस्ताव भेजा। लड़की की मां ने पुलिस को बताया। पुलिस ने शादी के प्रस्ताव पर हामी भरवाकर आरोपी को दिल्ली बुलवाया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय मुन्नू के रूप में हुई है।

also read :  यूपी उपचुनावः …लेकिन पिक्चर अभी बाकी है

वह मूलरूप से बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला है। वह पटेल नगर में फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। पीड़िता उसी घर में ग्राउंड फ्लोर पर रहती है। परिवार में लड़की के माता-पिता व दो छोटी बहनें हैं। रेप की घटना पिछले साल 11 अप्रैल की है। लड़की ने इस साल 10 जनवरी को केस दर्ज कराया। बयान दिया कि उस दिन माता-पिता दिल्ली से बाहर गए थे। दोनों छोटी बहनें स्कूल में थीं। आरोपी को इस बात की भनक लग गई। अकेला पाकर उसने रेप किया। साथ ही धमकी दी कि किसी को न बताए।

लोकलाज के डर से लड़की चुप रही लेकिन वह टेंशन में जनवरी में उस वक्त आई जब आरोपी मुन्नू ने अपने आस-पड़ोस के दोस्तों में रेप के बाबत बदनामी कर दी। बात इतनी फैली कि स्कूल में पढ़ रही छोटी बहनों को भी पता चल गया। लड़की डिप्रेशन में आ गई। उसने जब आरोपी से हरकत का विरोध किया तो रौब दिखाने लगा। लड़की ने हिम्मत करके आरोपी के खिलाफ 10 जनवरी को केस दर्ज कराया। आरोपी मुन्नू दिल्ली छोड़कर ट्रेन से बिहार के लिए फरार हुआ।

पटेल नगर की एक टीम भी पीछा करते हुए बिहार पहुंच गई। आरोपी वहां से नेपाल में रिश्तेदार के यहां पहुंच गया। पुलिस टीम 12 जनवरी से 19 जनवरी तक डेरा डाले रही ताकि आरोपी हाथ आ जाए। इधर पुलिस केस से बचने के लिए मुन्नू ने अपने मामा के जरिए लड़की की मां को फोन कराया और केस हटवाने व शादी का प्रस्ताव रखा। मां ने यह बात पुलिस को बताई।

पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने हामी भरवा दी। भरोसा दिलाने के लिए तीस हजारी कोर्ट में शादी कराने वाले दस्तावेज भेजे। यकीन होने पर आरोपी मुन्नू मंगलवार को दिल्ली आया। पटेल नगर पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

NBT

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More