भाजपा की तरफ से पूरे प्रदेश में कमल संदेश यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में भी रैली का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान वहां पर बनाया गया मंच (platform) अचानक से टूट गया जिसपर खड़े होकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
अचानक मंच गिरने से अफरा तफरी मच गई। हादसे के दौरान डिप्टी सीएम के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद थे। दिनेश शर्मा इस हादसे में बाल बाल बच गए और किसी भी कार्यकर्ता के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि भाजपा की ‘कमल संदेश बाइक रैली’ में हर बूथ से कम से कम पांच बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केन्द्र पर पहुंचे रहें हैं।
वाराणसी की कमान सीएम के हाथ
वाराणसी में रैली की कमान खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभाल रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में यात्रा में शामिल हुए। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय अपने चंदौली निर्वाचन क्षेत्र में ऐसी ही यात्रा में शिरकत किया।
Also Read : बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराएगी ‘केजरीवाल सरकार’
जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ में इस दौरान मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कमल संदेश’ यात्रा के जरिए बीजेपी केन्द्र और राज्य की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखेगी।
इस यात्रा का मकसद 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए जनता का समर्थन हासिल करना है। कमल संदेश यात्रा के बहाने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट और एक जगह एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया था। हर बूथ से कम से कम पांच बाइक और दस व्यक्ति कमल संदेश बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि, इस रैली मं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 10 लाख लोग शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हम आशा करते हैं कि इसे गिनीज बुक में भी दर्ज कराया जाएगा। क्योंकि ये बहुत बड़े स्तर पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस रैली में वो आम लोगों को भी यानि की साइकिल वालों को भी साथ में लेकर चलेंगे।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)