जानें भारत के सबसे खूबसूरत घाटों के बारे में, जहां हर व्यक्ति को एक बार जरूर जाना चाहिए

भारत का प्रत्येक राज्य प्राचीन काल से कई मंदिरों से युक्त और सुशोभित है। इनमें से कई मंदिरों के सामने कई घाट बने हैं, जहां जाना सभी को अच्छा लगता है।

0

भारत अपनी समृद्ध विरासत और धार्मिक परंपराओं की भूमि होने के लिए सदियों से मशहूर है। भारत का प्रत्येक राज्य प्राचीन काल से कई खूबसूरत मंदिरों से युक्त और सुशोभित है। इनमें से कई मंदिरों के सामने कई घाट बने हैं, जहां जाना सभी को अच्छा लगता है। शाम के समय जब घाटों पर आरती होती है, तो वह अद्भुत नजारा होता है भक्तों के लिए। लोग सबकुछ भूलकर भगवान की भक्ति में डूब जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत के कुछ फेमस घाट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार हर व्यक्ति को जरूर जाना चाहिए।

वाराणसी के घाट:

वाराणसी शहर नदी के किनारे फैला हुआ है और कई घाटों से युक्त है। वाराणसी के घाटों को पूजनीय माना जाता है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

सूर्योदय के समय तो घाट का नजारा देखने लायक होता है। यहां तीर्थयात्री धार्मिक समारोह करने के साथ ही गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर नदी में पूजा पाठ करते हैं।

ऋषिकेश का त्रिवेणी घाट:

पहाड़ियों से घिरे ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट को यहां का सबसे प्रसिद्ध घाट माना जाता है। मान्यता है कि यहां पानी में स्नान करने के बाद सभी पाप धूल जाते हैं। त्रिवेणी घाट की गंगा आरती भक्तों के लिए आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां बैठकर गंगा आरती देखना सबसे अच्छी चीजों में से एक है जो आप कर सकते हैं।

जेम्स प्रिंसेप घाट:

कोलकाता का जेम्स प्रिंसेप घाट बहुत ही सुंदर और लोकप्रिय जगह है। हुगली नदी के दृश्य और विद्यासागर सेतु के नीचे, यह बेहद आकर्षक वातावरण बनाता है। शहर के सबसे आनंदमय मनोरंजन स्थलों में से एक जेम्स प्रिंसेप घाट पर नदी में चलती बोट का नजारा बेहद ही आकर्षक होता है।

महाराष्ट्र का वाई घाट:

कृष्णा नदी के तट पर स्थित महाराष्ट्र के वाई में कुल सात घाट हैं। यहां 100 से जयादा मंदिर बने हैं जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है।

 

यह भी पढ़ें: राजनीतिक पार्टियों ने क्यों टाल दिया था चुनावी अभियान ? दिलचस्प है वजह

यह भी पढ़ें: पहली बार जंगली घास से बना पॉपकॉर्न, आखिर कैसे बना सबसे पसंदीदा स्नैक? जानिए इसकी कहानी

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More