गाजियाबाद में गुंडों को नहीं है पुलिस का खौफ, महिला को मारी गोली

0

गाजियाबाद में खाना खाने को लेकर हुए मामूली से विवाद के बाद दबंगों ने ढाबे में घुसकर फायरिंग (firing) कर दी। वारदात के समय ढाबे की मालकिन, उसका पति और मासूम बच्चे के अलावा कुछ कर्मचारी मौजूद थे। महिला अपने बच्चे को उठाकर जैसे ही भागी, बदमाशों ने पीछे से उस पर फायर कर दिया। घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की संख्या 10 से 15 के बीच बताई जा रही है। आरोपियों में से एक खुद को BJP का नेता भी बता रहा था।

खाने को लेकर हुआ था विवाद

एनसीआर में मामूली बातों पर गोलीबारी अब आम बात हो गई है। गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में नेशनल हाईवे 58 के पास ढाबे में गोलीबारी हुई है। सोमवार की शाम खाना खाने को लेकर कुछ लोगों का ढाबे में विवाद हो गया था। उसके बाद कहासुनी हुई और मंगलवार की शाम फिर से वही लोग, 10 से 15 लोगों को लेकर ढाबे में आ गए।

Also Read : मथुरा से गायब हो गए 28 पुलिसकर्मी, मचा हड़कंप

घटना के समय ढाबे की मालकिन और उसका पति और मासूम बच्चे समेत कर्मचारी मौजूद थे। बदमाशों ने कई हवाई फायर किए और मारपीट के अलावा ढाबे में तोड़फोड़ भी की। जान बचाकर महिला किसी तरह से अपने बच्चे को उठा कर भागी, तो पीछे से महिला पर फायर कर दिया गया। महिला के पैर में पीछे की तरफ ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने बहादुरी से अपने बच्चे की जान बचाई। घायल महिला का कहना है कि आरोपी खुद को BJP का नेता बता रहा था।

बदले की नियत से हुआ हमला

खाना खाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद बदला लेने की नियत से ढाबे में हुए इस हमले से सब अनजान थे। किसी तरह से ढाबे के कर्मचारियों ने भी अपनी जान बचाई और ढाबे की मालकिन का पति भी यहां वहां भागा। घायल हालत में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के दावे कर रही है लेकिन अब तक उन तक नहीं पहुंच पाई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More