जानिये, दशहरे के दिन ही क्यों होता हैं ‘आरएसएस’ का स्थापना दिवस

0

आरएसएस यानि संघ देश में अनुशासन और कट्टर के रुप में जाना जाता हैं।आज आरएसएस का 92वां स्थापना दिवस हैं। आरएसएस का स्थापना दिवस विजयदशमी के दिन ही मनाया जाता हैं। आरएसएस के स्थापना दिवस के मौके पर आपको बताते हैं आखिर क्यों आरएसएस का स्थापना दिवस दशहरा पर ही क्यों मनाया जाता हैं।

also read : मोदी सरकार ने लाखों को किया बेरोजगार : जयंत चौधरी

संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है

आपको बता दें कि हर साल दशहरे के मौके पर संघ का स्थापना दिवस मनाया जाता है। गौर हो कि साल 1925 में सितंबर के महीने में केशव बलिराम हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना की थी। इस संगठन की पहचान भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी और स्वयंसेवक संगठन के तौर पर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है।

देसाई के प्रधानमन्त्रित्व में मिलीजुली सरकार बनी

आपको बता दें कि जितने लोग इस संगठन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नाम से जानते हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग इसे सिर्फ आरएसएस के नाम से ही जानते हैं। बताया जाता है कि स्थापना के करीब 50 साल बात 1975 में जब आपातकाल की घोषणा हुई तब तत्कालीन जनसंघ पर भी संघ के साथ प्रतिबंध लगा दिया गया था। आपातकाल हटने के बाद जनसंघ का विलय जनता पार्टी में हुआ और केन्द्र में मोरारजी देसाई के प्रधानमन्त्रित्व में मिलीजुली सरकार बनी।

also read : अयोध्या में 2019 से पहले बनेगा राम मंदिर : मंत्री

संघ ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगा को स्वीकार नहीं…

साल 1975 के बाद से धीरे-धीरे इस संगठन का राजनैतिक महत्व बढ़ता गया और इसकी परिणति भाजपा जैसे राजनैतिक दल के रूप में हुई जिसे आमतौर पर संघ की राजनैतिक शाखा के रूप में बताया जाता है। संघ की स्थापना के 75 साल बाद साल 2000 में प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एन०डी०ए० की मिलीजुली सरकार भारत की केन्द्रीय सत्ता पर काबिज हुई थी। आपको बता दें कि शुरुआत में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगा को स्वीकार नहीं किया।

also read : दोहरे शतक से चूके एल्गर, बांग्लादेश लड़खड़ाई

स्वमसेवक तिरंगे के लिए मरने मारने को भी तैयार हैं

इस दौरान संघ ने, अपने मुखपत्र “ऑर्गनाइज़र” के 17 जुलाई 1947 को “राष्ट्रीय ध्वज” शीर्षक वाले संपादकीय में, “भगवा ध्वज” को राष्ट्रीय ध्वज बनाने की मांग रख की थी, हालांकि इसके कुछ समय बाद संघ ने भी तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज माना,ऐसे में अगर मौजूदा समय में देखा जाए तो स्वमसेवक तिरंगे के लिए मरने मारने को भी तैयार हैं।

पीएम ने स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के सहयोगी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के 92वें स्थापना दिवस के मौके पर संघ कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। पीएम ने एक ट्वीट के हवाले से कहा कि देशभक्ति और सेवा कार्यों में लगे सभी स्वयंसेवकों को आरएसएस के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। तो वहीं संघ प्रमुख मोहन भगवत ने भी एक सभा को संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों के साथ साथ देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More