गर्मी से बचने के लिए घुमाया था पंखा, चली गई महिला की जान

0

इन दिनों पारा बढ़ने के साथ गर्मी लोगों को तेवर दिखा रही है। बाहर तपन और घर में उमस जीना मुश्किल कर रही है। ऐसे में बहुत से लोग गर्मी से निजात पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। मगर, कुशीनगर में गर्मी से राहत पाने के लिए एक महिला ने ऐसा किया, जिससे महिला की जान चली गई…

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पंखे से उतरे करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरया गांव की है। यहां रात को गर्मी से निजात पाने के लिए महिला ने पंखा घुमाया तो करंट की चपेट में आ गई। जिससे झुलस कर महिला की मौत हो गई।

बिस्तर के पास रखे पंखे से उतरा करंट

गर्मी से बचने के लिए महिला रोज पंखे को बिस्तर के पास ही रखती थी। रात को महिला ने पंखे (टेबल फैन) को ठीक बिस्तर के पास रखा था। मगर, जब गर्मी से राहत नहीं मिली थी तो उसने पंखे को घुमाना शुरु कर दिया। जिससे पंखे में करंट उतर आया और महिला करंट की चपेट में आ गई।

करंट लगने से महिला की मौत

करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की चीख सुनकर परिजन बचाने को दौड़े लेकिन तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। आनन-फानन में परिजन महिला को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति बोला – रोज पंखा रखकर सोती थी

जानकारी के मुताबिक, मृतिका की उम्र 45 वर्ष थी। मृतिका के पति राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनकी पत्नी रोज की भांति अपने घर में जरुरी काम निपटाने के बाद रात में सोने चली गई थी। वह गर्मी से बचने के लिए बिस्तर के पास लगे पंखे को अपनी तरफ घुमाने लगीं। उसी दौरान पंखे में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आ गईं। उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

Also Read : यूपी के कई गांवों में आज भी नेटवर्क फेल, छत या पेड़ों पर रखते हैं मोबाइल, टेलीकॉम के दावे खोखले

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More