प्रेमी जोड़े की लोगों ने निर्वस्त्र करके की पिटाई, मामला दर्ज
कोलकाता मेट्रो में कपल को पीटे जाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब राजस्थान के अजमेर में कपल को पीटे जाने का मामला सामने आया है। यहां भीड़ (crowd) ने एक प्रेमी जोड़े को बेरहमी से पीटा। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
युवक-युवती दोनों अलग समुदाय के थे
मामला 24 अप्रैल का है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक-युवती दोनों अलग समुदाय के थे। दोनों शादी करना चाहते थे।
Also Read : …जब विराट कोहली को फैन ने लिखा खून से लव लेटर
जब इस बात की खबर समुदाय के लोगों को लगी तो उन्होंने लड़के को कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा और गाली-गलौच की। वहीं, लड़की को भी लोगों ने नहीं बख्शा। 10-15 लोगों ने चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। लड़की लोगों से रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी को कुछ फर्क नहीं पड़ा। वो उसे पीटते रहे।
दोषी गिरफ्तार किए जाएंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी
इस बारे में एसपी राजेंद्र सिंह ने कहा, वीडियो वायरल होने के बाद हमें घटना के बारे में पता चला। हमने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। और जांच कर रहे हैं। दोषी गिरफ्तार किए जाएंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
aajtak
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)