ईद पर बनाएं बिना दूध की मीठी सेवइयां

sweet seviyan recipe

ईद के खास त्योहार का इंतजार हर कोई करता है। इस खास मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों में मीठे पकवान खासतौर पर सेवई बनाते हैं। सेवई एक बहुत लोकप्रिय डेजर्ट है।

मीठी सेवई बनाना बहुत ही आसान होता है और यह हम सब को पता है की स्वाद में लाजवाब भी होता है। ज्यादातर इसे दूध डाल कर बनाया जाता है लेकिन आज हम इसे बिना दूध के बनाएगें।

आइए जानते हैं सेवई बनाने की रेसिपी-

आवश्यक सामग्री-

सेवई- 1 कप
घी- 2 बड़ी चम्मच
चीनी- ½ कप
काजू- 8-10
बादाम- 8-10
इलायची- 4

विधि-

मीठी सेवई बनाने के लिए एक पैन में 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। घी के मेल्ट हो जाने पर उसमें 1 कप सेवई डाल कर हल्की ब्राउन होने तक मीडियम आंच पर भून लीजिए।

सेवई के हल्का ब्राउन हो जाने पर इसमें 8-10 काजू और बादाम डाल कर धीमी आंच पर भून लीजिए। काजू-बादाम के हल्के ब्राउन हो जाने पर उसे एक प्लेट में निकाल लीजिए।

चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 2.25 कप पानी और ½ कप चीनी डाल कर चीनी घुलने तक चलाते हुए पका लीजिए। चीनी के घुल जाने पर चाशनी में भुनी हुई सेवई डाल कर ढ़क दीजिए और 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए।

5 मिनट बाद सेवई को चला कर इसमें 4 इलायची के बीज के दाने डाल कर 5 मिनट धीमी आंच पर ओर पका लीजिए। 5 मिनट बाद सेवई को चलाते हुए 2 मिनट ओर पका लीजिए (सेवई को तब तक चलाए तब तक की चाशनी खत्म ना जाए) 2 मिनट बाद आंच को बंद कर दीजिए और सेवई को ढ़क 2 मिनट के लिए ऐसे ही रख दीजिए।

2 मिनट बाद सेवई को निकाल कर एक बर्तन में निकाल लीजिए। बिना दूध की मीठी सेवइयां बन कर तैयार है।

यह भी पढ़ें: रमजान विशेष: इफ्तारी में सिर्फ सिवइंया ही नहीं, ये व्यंजन भी हैं खास

यह भी पढ़ें: पवित्र महीने रमजान की रात में जगमगाता है ये स्थान…

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)