पहले ही दिन कैंसिल हुई कई फ्लाइट्स, यात्री परेशान, बोले- नहीं मिली कोई जानकारी

0

कोरोना काल के चलते दो महीने से बंद हवाई सेवाएं सोमवार से शुरू कर दी गई हैं। लॉकडाउन की वजह से फंसे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। घरेलू हवाई सफर के पहले दिन कई मुसाफिरों के रंग में भंग पड़ गया।

कई मुसाफिरों को पहले ही दिन निराश होना पड़ा। आधी रात को ही कई मुसाफिर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, लेकिन वहां उन्हें आखिरी वक्त में उड़ान कैंसिल होने की जानकारी मिली।

कई फ्लाइट कैंसिल हो गईं। दिल्ली से पोर्ट ब्लेअर, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, इंदौर की सुबह की फ्लाइट कैंसिल हो गई। उधर, मुंबई में भी ऐसा ही हाल था। गुवाहाटी की फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना हुई तो यात्री मायूस हो गए।

राज्यों के कारण रद्द हुईं उड़ानें-

दिल्ली एयरपोर्ट पर 82 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 190 टेक आफ और 190 लैंडिंग का अनुमान जताया था, लेकिन अब 118 विमानें लैंडिंग और 125 टेक आफ करेंगी।

82 विमानों को रद्द कर दिया गया है। कैंसिलेशन के पीछे राज्यों की ओर से कम विमानों की आवाजाही की इजाजत वजह बताई जा रही है।

यात्री परेशान-

अलग-अलग शहरों के एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे एक यात्री ने बताया कि ऑनलाइन फ्लाइट अभी भी ऑन टाइम दिखा रहा है।

ट्रैवल एजेंट भी कह रहा है कि फ्लाइट 11 बजे उड़ान भरेगी, लेकिन एयरपोर्ट पर बताया जा रहा है कि फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। मुझे जानकारी मिली होती तो मैं एयरपोर्ट नहीं आता।

यह भी पढ़ें: 2 महीने बाद उड़ान सेवा शुरू, लखनऊ से अहमदाबाद के लिए इंडिगो ने भरी उड़ान

यह भी पढ़ें: हवाई सफर के लिए ये होंगे नए नियम, जानें प्लेन में क्या मिलेगा-क्या नहीं

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More