नौजवानों को भड़काने का काम कर रहे हैं विरोधी- स्वतंत्र देव सिंह

0

नागरिक संशोधन बिल को लेकर कोहराम मचा हुआ है। विपक्ष जहां इस बिल को धर्मिक भेदभाव वाला कानून बता रहा है, वहीं बीजेपी ने इसे देशहित में बताया। वाराणसी पहुंचे यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बिल को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां युवाओं को गुमराह कर रही हैं।

राष्ट्रहित के मुद्दे पर साथ दें पार्टियां-

उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को देशहित में बताया। विपक्षी पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि विरोध करने के बजाय सरकार का साथ देना चाहिए। स्वतंत्र देव सिंह ने नौजवानों से आग्रह करते हुए कहा कि किसी का अहित नहीं होगा। राजनीति करने के लिए विरोधी पार्टियां युवाओं को बरगलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने इशारों इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के अंदर इतनी ही हिम्मत है तो वह धारा 370, 35A का विरोध करके दिखाए। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली करे। कांग्रेस युवाओं को आगे करके देश को हिंसा की आग में झोंकना चाहती है।

यूपी में सामान्य हैं हालात-

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी तरह का विरोध नहीं है। चाहे धारा 370, 35 हो या नागरिकता संशोधन बिल। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था योगी जी के नेतृत्व में सही तरह से काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के लोग इस बिल से सहमत हैं। चाहे किसी भी धर्म के लोग हो यह लोग जानते हैं यह बिल हमारे अहित में नहीं है । यह सभी के सम्मान के लिए है और सभी के विकास के लिए।

यह भी पढ़ें: गरीबों और पिछड़ों की आवाज सीएम योगी: स्वतंत्र देव सिंह

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव जीतने के लिए दिया मूल मंत्र

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More