डॉन की संपत्ति पर शौचालय बनवाएंगे चक्रपाणी

0

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कार खरीदकर उसमें आग लगवाने वाले स्वामी चक्रपाणी अब दाऊद की संपत्ति खरीदने की तैयारी में है। चक्रपाणी ने ऐलान किया कि वे दाऊद की संपत्ति खरीदकर उस पर शौचालय बनवाएंगे। मुंबई में शुक्रवार को दाऊद की संपत्ति पर बोली लगाने की आखिरी तारीख थी। जिसके चलते चक्रपाणी मुंबई पहुंचे और संपत्ति पर बोली लगाईं।
also read : वीडियो : क्या हम मेडिकल एमरजेंसी के दौर में आ गये है?
बता दें कि स्वामी चक्रपाणी तब सुर्ख़ियों में आए थे जब उन्होंने गाजियाबाद में दाऊद की कार पर आग लगवा दी थी। उस वक्त मुंबई में हुई नीलामी में 32 हजार रुपए में उन्होंने कार को खरीदा था।
रची गई थी चक्रपाणी को मारने की साजिश…
मालूम हो कि कार जलाने के बाद स्वामी चक्रपाणी की हत्या की साजिश रची गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दाऊद के दो गुर्गों जुनैद और रॉबिंसन के साथ-साथ 4 लोगों की गिरफ्तार किया था। उस वक्त चार्जशीट में पुलिस ने खुलासा किया था कि अंडरवर्ल्ड डॉन और छोटा शकील ने कराची में बैठकर हत्या की साजिश रची और दिल्ली में पैसे भी पहुंचाए।
also read : एक और छात्र का नाम आया सामने, पहले छात्र ने कबुला गुनाह
बताया जाता है कि दाऊद की हिट लिस्ट में उसके दो दुश्मन हैं। इनमें चक्रपाणी महाराज के अलावा दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद डी-कंपनी का दुश्मन छोटा राजन है। दाउद हर हाल में उसे भी मारना चाहता था। लेकिन छोटा राजन के भारतीय एजेंसियों के जरिए गिरफ्तार होने के बाद दाउद का ये सपना अधूरा ही रह गया। हालांकि, दाउद का सबसे करीबी छोटा शकील मीडिया के जरिए उसे मारने कसमें अभी बार-बार खाता रहा है।
इसलिए जलाई गई थी कार
ऑल इंडिया हिंदू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा करने वाले स्वामी चक्रपाणि ने कहा, ‘दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गो ने देश में और खासकर मुम्बई में जो आतंकवाद फैलाया, कार को जलाना सांकेतिक रूप से उसी आतंकवाद का अंतिम संस्कार है।
(साभार -आज तक )
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More