घर भेजने की मांग को लेकर लॉकडाउन के बीच सूरत में मजदूरों का प्रदर्शन

पुलिस को उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा

0
सूरत : Surat में घर भेजे जाने की मांग को लेकर प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन शनिवार को तेज हो गया। वे लगातार अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। Surat पुलिस उन्हें लाठियों से खदेड़ रही है।

Surat इंडस्ट्रियल एरिया में प्रदर्शन

गुजरात के Surat स्थित हजीरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को प्रवासी मजदूरों ने घर भेजे जाने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूर सड़कों पर उतर आए और उपद्रव करने लगे।

इस पर पुलिस को उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। Surat के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस डीएन पटेल ने कहा कि सुबह 8 बजे करीब 500 से एक हजार लोग प्रदर्शन के लिए जुटे थे। पुलिस ने 55-60 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 50 से 60 लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

खराब से खराब स्थिति के लिए तैयार

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने बताया कि हम अभी भी दूसरे विकसित देशों की तरह किसी खराब स्थिति के आने के बारे में नहीं सोच रहे, लेकिन हमने खराब से खराब स्थिति के लिए तैयारी की है। उन्होंने कहा कि देश में अभी कोरोना से मृत्यु दर 3.3 फीसदी पर बनी हुई है। यहां रिकवरी रेट यानी मरीजों के ठीक होने की दर बेहतर हुई है, जो कि अच्छी बात है। हालांकि, देश में पिछले तीन दिनों में संक्रमण के मामले दोगुने होने की रफ्तार 11 दिन है, जो कि पिछले सात दिनों से 9.9 दिन पर बनी हुई थी।

तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे

देशभर में कोरोनावायरस से मौतों और संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 95 लोगों की मौत हुई है, जबकि संक्रमण के 3320 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अब देश में कोरोना से मौतों की संख्या दो हजार के करीब (1981) पहुंच गई है। वहीं संक्रमण के मामले भी 59,662 पर पहुंच गए हैं। हालांकि, इस बीच एक दिन में करीब 1100 लोगों के ठीक होने से कुल संक्रमण मुक्त मरीजों की संख्या 17,847 पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटे में 1089 नए मामले

देश में सबसे प्रभावित राज्यों की बात करें, तो 19 हजार केसों के साथ महाराष्ट्र ही पहले नंबर पर है। यहां पिछले 24 घंटे में 1089 नए मामले सामने आए। इसके अलावा मृतकों की संख्या में भी 37 का इजाफा हुआ है। यहां अब तक 731 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके बाद गुजरात का नंबर है, जहां 7403 संक्रमण के मामले हैं और 449 लोगों की जान गई है। तीसरा नंबर दिल्ली का है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 6318 है और 68 की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘लॉकडाउन’ की हकीकत ताड़ने आधी रात में निकली पड़ी महिला IPS

यह भी पढ़ें : किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है यह महिला IPS अफसर, देखें तस्वीरें

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More