मध्य प्रदेश में बढ़ी हर रोज 50 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति, मुख्यमंत्री ने कहा-‘धन्यवाद’

0

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने 50 टन प्रतिदिन अतिरिक्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराना शुरु कर दिया है। इस तरह राज्य को कुल 180 टन ऑक्सीजन हर रोज मिल रही है। आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि राज्य को 50 टन प्रतिदिन अतिरिक्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। इस तरह मध्यप्रदेश में अब कुल 180 टन ऑक्सीजन उपलब्ध हो गई है, जबकि वर्तमान आवश्यकता 110 टन की है। अतिरिक्त 50 टन ऑक्सीजन के पूर्व 130 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति राज्य को हो रही थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को अतिरिक्त ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। किसी को भी चिंता की आवश्यकता नहीं है। राज्य शासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अतिरिक्त ऑक्सीजन से प्रदेश मे इसकी कमी होने की कोई संभावना नही है।

केन्द्रीय मंत्रालय को मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की आवश्यकता

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने केन्द्रीय मंत्रालय को मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की आवश्यकता से अवगत कराया था।

ज्ञात हो कि राज्य में मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी के साथ ऑक्सीजन की आवश्यकता भी बढ़ गई है। ऑक्सीजन की बडी आपूर्ति महाराष्ट्र से होती है, मगर मांग के अनुरुप ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे से भी बात की थी। साथ ही भरोसा दिलाया था कि ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 35 लाख पार, 63 हजार से अधिक की मौत

यह भी पढ़ें: आगरा में कोरोना के 98 नए मामले, चार हजार के करीब पहुंचा कुल आंकड़ा

यह भी पढ़ें: कोविड-19: ब्राजील में 131,000 से अधिक मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More