योगी सरकार गन्ना किसानों को पैसे न देकर ये चीज देगी

गन्ना मूल्य के बदले में गन्ना किसानों को चीनी देने का फैसला

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 2019-20 सीजन के बाकी बचे गन्ना मूल्य के बदले में गन्ना किसानों को चीनी Sugar देने का फैसला किया है।
यूपी गन्ना आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गन्ना किसानों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है।

एक क्विंटल चीनी ले सकता है

प्रत्येक किसान अपना गन्ना चीनी Sugar मिल में छोड़ने के बाद वहां से एक क्विंटल (50 किलो प्रत्येक के 2 बैग) Sugar ले सकता है। इस दौरान उसे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा।

Sugar मिलों द्वारा इच्छुक गन्ना किसानों को उपलब्ध कराई गई Sugar का मूल्य उनके 2019-20 के बकाया गन्ना राशि से समायोजित किया जाएगा।

प्रति माह एक क्विंटल चीनी

प्रति माह एक क्विंटल Sugar, उस दिन के न्यूनतम बिक्री मूल्य या पिछले दिन के न्यूनतम बिक्री मूल्य पर, गन्ना किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी और यह सुविधा जून, 2020 तक उपलब्ध होगी।

Sugar मिलें केवल ‘इच्छुक’ गन्ना किसानों को चीनी वितरित करेंगी और यह भारत सरकार द्वारा संबंधित मिल को महीने के लिए आवंटित बिक्री कोटा के तहत होगी।

गोदाम से चीनी को अपने साधनों से उठाना होगा

बयान में आगे कहा गया है कि गन्ना किसानों को चीनी मिल के गोदाम से चीनी को अपने स्वयं के साधनों से उठाना होगा और इसके लिए कोई परिवहन सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

किसान को 1,300 से 1,400 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त लाभ मिलेगा और 3 महीनों में यह 3 क्विंटल के लिए 4,000 रुपये से अधिक होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लाभान्वित होने वाले किसानों की कुल संख्या लगभग 50 लाख है और किसानों को Sugar की कुल मात्रा तीन महीने में 50 करोड़ क्विंटल होगी। यानि कि ये 50-50 किलोग्राम के तीन करोड़ बैग होंगे।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

यह भी पढ़ें : 750 किमी कठिन पदयात्रा कर अपने गांव पहुंचा प्रवासी!

यह भी पढ़ें : बुंदेलखंड के किसानों की तकदीर बदल सकता है ये शोध

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More