VIDEO: भाजपा कार्यकर्ता को दरोगा ने थाने में जड़ा थप्पड़, SP ने लिया ये एक्शन…

0

अक्सर खाकी और खादी के विवाद के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का प्रकाश में हैं, जहां यूपी पुलिस के एक दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता को थाने में थप्पड़ मारा है। आरोप है कि मंगलवार शाम गंजडुंडवारा में भाजपा आईटी सेल मंडल संयोजक की दरोगा और सिपाही ने पिटाई की थी, जिसके बाद थाने लाकर उनके साथ अभद्रता की थी।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिस के इस कृत्य से भाजपाई भड़क गए और रात आठ बजे थाने में धरना देने लगे। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, देर रात एसपी ने मामले का संज्ञान लेकर दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।

ये था मामला…

जानकारी के मुताबिक, भाजपा के गंजडुंडवारा मंडल आईटी सेल संयोजक रोहित सोलंकी मंगलवार को साथी नितिन पुंढीर के साथ पटियाली से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक गंजडुंडवारा में मस्जिद चौराहा पर लगे जाम में फंस गई। पीछे दरोगा जगदीश यादव और सिपाही पंकज यादव बाइक पर थे। उन्होंने गाली देते हुए बाइक हटाने को कहा तो रोहित ने गाली देने पर ऐतराज जताया।

थाने पर भी भाजपा कार्यकर्ता के साथ की अभद्रता

आरोप है कि इस पर दरोगा और सिपाही भड़क गए। रोहित के तमाचा मार दिया और थाने पर ले आए। थाने पर भी उनके साथ अभद्रता की गई। घटना की सूचना मिलने पर कासगंज से आइटी सेल के जिला संयोजक शिवम दीक्षित के साथ कई भाजपा नेता थाने पहुंचे। थाने पर पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर भाजपाई भड़क गए और वहीं जमीन पर बैठकर धरना देने लगे।

लाइन हाजिर हुए दरोगा और सिपाही

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के संज्ञान में आने पर उन्होंने एसपी से बात की। एसपी सुशील घुले ने देर रात आरोपी दरोगा एवं सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भाजपाइयों ने धरना खत्म किया।

तीन सवारी एवं मास्क के नाम पर लाए थे थाने- पुलिस

भाजपा नेताओं का आरोप है कि बाइक निकालने को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस का कहना है कि दरोगा और सिपाही चेकिंग कर रहे थे। इसके बाद तीन सवारी एवं मास्क के नाम पर इन्हें थाने ले जाया गया।

एसपी ने की कार्रवाई

वहीं एसपी सुशील घुले का कहना है कि ‘हमने पहले भी सभी पुलिस कर्मियों को आदेश दिए हैं कि मास्क एवं तीन सवारी पर चालान काटें। चालान काटने में आना-कानी करने वालों का वीडियो बनाएं। भाजपा कार्यकर्ता या पदाधिकारी ही नहीं, किसी आम व्यक्ति के साथ भी मारपीट न करें। दरोगा एवं कांस्टेबल को शिकायत पर लाइन हाजिर किया गया है।’

यह भी पढ़ें: कोविड-19: वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचा भारत, Covaxin का आखिरी ह्यूमन ट्रायल आज

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: UP Police में दरोगा भर्ती के बढ़ाए गए पद, अब 9534 पदों पर भर्ती

यह भी पढ़ें: यूपी: इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया, सामने आई ये वजह…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More