देश में आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता परचम लहरा रही हैं। महिलाएं आज देश के विकास में पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर देश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ा रही है। समाज के उस रुढ़िवादी विचार धारा से आगे निकल कर और रिति-रिवाजों के बंधन को तोड़कर समाज को एक आईना दिखाने का काम कर रही हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपने हुनर का जलवा बिखेर रही है।
कुछ ऐसा ही कर रही हैं देश की सबसे बड़ी परीक्षा को पास करके आइपीएस बनीं सौम्या सांबविशन की, जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जंग छेड़ रखी है। और बीड़ा उठाया है कि जबतक देस को भ्रष्टाचार मुक्त नहीं कर देंगे तबतक चैन से नहीं बैठेंगे। जी हां आज अपने कामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सौम्या का नाम सुनकर अपराधियों की नींद हराम हो रही है।
बता दें कि सौम्या हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एसपी के पद पर तैनात हैं। सौम्या अवैध खनन के खिलाफ काम कर रही है। साथ ही जिले में नशे का कारोबार करने वाले ड्रग्स माफियाओं को उन्होंने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सौम्या के इसी हौसले और ईमानदारी से काम करने की वजह से उनका नाम राषट्रपति मेडल के लिए भी चुना गया है।
Also read : ठेले पर कोयला बेचने से लेकर BMW में सफर करने की कहानी
सौम्या ने अबतक कई बड़े से बड़े हत्या के मामले का पर्दाफाश कर चुकी हैं। खासकर पांवटा साहिब में स्कूल टीचर सुनीत नेगी की हत्या मामले में भी कार्रवाई करते हुए इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया। बता दें कि सौम्या के काम से खुश होकर राज्य के मुख्यमंत्री ने भी इनकी कई बार तारीफ की है
। एसपी सौम्या के हौसले और ईमानदारी की वजह से इन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि जिले में लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ये कुद ही लड़कियों को प्रशिक्षित कर रही है। साथ ही लड़कियों को एक तरह का स्प्रे बनाने का प्रशिक्षण भी दे रही हैं।