कब्र से महिला का शव निकाले जाने का प्रयास, मचा हड़कंप

0

मैनपुरी में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां ईदगाह में कब्र से शव निकाले जाने की कोशिश के बाद हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई है। दरअसल आज सुबह करीब चार बजे कुछ लोगों ने कब्र खोदकर शव निकालने की कोशिश की।

शव निकाल नही पाया…

शव के पैर गमछे से बांधकर उसे बाहर निकालने की कोशिश में शव का पैर टूट गया। इसकी वजह से शव निकाल नही पाया। मैनपुरी के बेवर के ईदगाह में महिला का शव कब्र खोदकर निकालने के प्रयास की सूचना पर सनसनी फैल गई।

Also Read :  जम्मू-कश्मीर : सेना के अगवा जवान की हत्या

बेवर में आशिया की नई दिल्ली में 12 जून को बीमारी से मौत हो गई थी। उनका शव ईदगाह में दफनाया गया था। आज तड़के करीब चार बजे कुछ लोगों ने कब्र खोदकर शव निकालने की कोशिश की। पूरे कस्बे में इस खबर से सनसनी फैल गयी।

कब्र खोदने वालों का पता नही चला

सूचना पर एसडीम देवेंद्र कुमार, एएसपी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। इनके साथ ही खोजी श्वान भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद भी कब्र खोदने वालों का पता नही चला। ईद से ठीक एक दिन पहले शव कब्र से बाहर निकालने को तंत्र क्रियाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More