इरफान खान के निधन पर खेल जगत ने भी जताया दुख

Sports world remembers Irrfan

भारतीय खेल जगत ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इरफान को मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कोलोन इंफेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था, लेकिन बुधवार सुबह उनके निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

खिलाड़ी ने इरफान को दी श्रद्धंजलि-

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘इरफान खान के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे। मैंने उनकी लगभग सभी फिल्में देखी हैं, अंतिम थी अंग्रेजी मीडियम। वह बेहद आसानी से अभिनय करते थे, वह शानदार थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘इरफान खान की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। वो कितने शानदार कलाकार थे और अपनी विविधता से उन्होंने सभी के दिलों को छू लिया था। भगवान उनकी आत्म को शांति दे।’

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लिखा है, ‘खान साहब, आपने जो किया उसमें आप शानदार थे और हमेशा जिंदा रहोगे। अपनी कला हम तक लाने के लिए शुक्रिया।’

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, ‘एक शानदार कलाकार और बेहतरीन प्रतिभा। उनके परिवार के साथ संवेदनाएं।’

मोहम्मद शमी ने ट्वीट किया, ‘इरफान खान के निधन की खबर सुन दुख है। पूरे परिवार को संवेदनाएं। एक बेहतरीन प्रतिभा का कलाकार। आप अमरतत्व तक हमारी यादों में रहेंगे।’

महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने इरफान के साथ की एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान महान कलाकार के साथ। शानदार यादें।’

मशहूर अभिनेता इरफान खान की मौत हो गई है। बीमारी के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान कैंसर से पीड़ित थे और कुछ महीने पहले ही लंबे समय तक विदेश में इलाज कराके लौटे थे। आखिरी बार वो फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: इरफान की मदद के लिए आगे आए शाहरुख

यह भी पढ़ें: बीमारी को लेकर इरफान खान ने किया ये खुलासा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)