आज 72 साल के हो गए रामगोपाल, जन्मदिन पर खत्म हुई खटास

0

सपा नेता रामगोपाल यादव का शुक्रवार(29 जून) को जन्म दिन है। इस मौके पर पिछले दो सालों से चल रही खटास जन्मदिन के केक की मिठास में बदल गई।

shivpal

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी कुनबे में कलह अब करीब दो साल बाद खत्म होती नज़र आ रही है। इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के जन्मदिन के दौरान इसकी एक झलक देखने को मिली।

रामगोपाल यादव ने अपने भाई को केक भी खिलाया

रामगोपाल यादव जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता और अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ नज़र आये। दोनों ने साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा और रामगोपाल यादव ने अपने भाई को केक भी खिलाया।रामगोपाल यादव के 72 वें जन्मदिन का आयोजन होटल अमर आशियाना में हुआ था, जहां उनके भाई शिवपाल भी पहुंचे।

Also Read :  आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई में जमीन पर उतरे सितारे

करीब दो साल बाद ये दोनों नेता एक साथ मंच पर दिखाई दिए। रामगोपाल यादव ने शिवपाल सिंह यादव के साथ केक काटा। इस मौके पर पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।शिवपाल यादव ने कहा, ‘परिवार में अब कोई विवाद नहीं है। शिवपाल सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ एक मंच पर आकर जनविरोधी सरकार को उखाड़ना होगा, इसलिए मनमुटाव भुलाकर सभी का साथ बहुत जरूरी है।’हालांकि, इस पर प्रो.रामगोपाल यादव ने कुछ बोलने से इंकार कर दिया।

कब हुआ था जन्म

29 जून 1946 में जन्में रामगोपाल यादव सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हैं। रामगोपाल की पत्नी का नाम फूलन देवी है। रामगोपाल के तीन बेटे और एक बेटी है। पेशे से अध्यापक रहे राम गोपाल सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव हैं। राम गोपाल यादव के छोटे बेटे अक्षय यादव को 2014 के आमचुनाव में यूपी के फिरोजाबाद के लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुना गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More