3 साल की उम्र से शुरू किया था हारमोनियम बजाना, इस तरह बनीं भोजपुरी की सेंसेशनल सिंगर

0

भोजपुरी की इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं सिंगर स्नेहा उपाध्याय आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। स्नेहा उपाध्याय का गाना ‘हैलो कौन’ यूट्यूब पर भोजपुरी का टॉप व्यूड सांग है। इस गाने को अब तक 57 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

स्नेहा उपाध्याय ‘हैलो कौन’ गाने से इतनी लोकप्रिय हुईं कि उनको कई फिल्मों के लिए ऑफर तक आने लगे। इस गाने की बात करें तो अब तक भोजपुरी में किसी भी गाने ने ये मुकाम हासिल नहीं किया है।

3 साल की उम्र में मांगा था हारमोनियम-

स्नेहा उपाध्याय 3 साल की उम्र से स्टेज परफॉर्म करती आ रही हैं। एक इंटरव्यू में स्नेहा ने बताया था कि उनके परिवार में संगीत का माहौल पहले से ही था। जब वह अपना तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं उस वक्त गिफ्ट में परिवार से हारमोनियम मांगा था।

स्नेहा को हारमोनियम मिला और तब से उनकी गायिकी की धार लगातार प्रवाहित होती रही है। बिग गंगा चैनल पर सिंगिंग रिएलिटी शो में उनकी आवाज को कुमार सानू से लेकर मालिनी अवस्थी ने काफी सराहा था।

समस्तीपुर की रहने वाली हैं स्नेहा उपाध्याय-

स्नेहा उपाध्याय मूल रूप से समस्तीपुर बिहार की रहने वाली हैं। स्नेह उपाध्याय ने प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संगीत के क्षेत्र में कोर्स भास्कर पूरा किया है। वर्ष 2011 में स्नेह उपाध्याय ‘बिहार आइडल’ चुनी गयी।

वहीं साल 2013 में उन्होंने महुआ टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम सुर संग्राम में हिस्सा लिया जिसमें वह टॉप 12 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। इसके बाद स्नेह ने सारेगामापा रंग पुरवैया में शिरकत की जिसमें वह टॉप 8 में शामिल रही। इस कार्यक्रम में उन्हें कुमार शानू के द्वारा ‘फ्रेश वाइस ऑफ इंडिया’ का अवार्ड भी मिला।

स्नेहा को गायिकी और डांसिंग के लिए साल 2009 में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल हुआ था। साल 2015 में स्टार सिंगर अवॉर्ड पा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: टूट गया ‘छलकत हमरो जवनिया’ का रिकॉर्ड, ये गाना बना सबसे बड़ा हिट

यह भी पढ़ें: स्नेहा उपाध्याय का धमाका, ‘हैलो कौन’ को YouTube पर 500 मिलियन व्यूज

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More