RTI से हुआ चौंका देने वाला खुलासा, ढाई साल में कहां गायब हो गईं 985 महिलाएं, जानें क्या है सच ?

0

लड़कियों और महिलाओं के गायब होने का मुद्दा एक बार फिर से गरमाया है, प्रदेश में लंबे समय से महिलाओं और लड़कियों के गायब होने की खबरें सामने आती रहती है। ऐेसे में जब लगातार गायब हो रही महिलाओं के मामले को लेकर सूचना के अधिकार के तहत वास्तविक स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया गया तो, इस मामले में काफी चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि, पिछले करीब ढाई साल में करीब 4988 लड़कियां और महिलाएं गायब हुईं। इस अवधि में बरामद की गई लड़कियों और महिलाओं की संख्या 4003 रही। इस प्रकार माना जाए तो 985 महिलाओं और लड़कियों का पता नहीं लग पाया। वकील और आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन की ओर से मांगी गई जानकारी में यह आंकड़े सामने आए हैं। ये आंकड़े जनवरी 2021 से मई 2023 तक के बताए गए हैं।

also read :  खाने की ये चीजें हड्डियों को कर देती है खोखला, आज ही छोड़े ये चीजें ….. 

पिछले ढाई साल की अवधि में उत्तराखंड से 3854 महिलाएं और 1134 बालिकाओं के गायब होने के मामले सामने आए है। इसके अलावा इन मामलों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 2961 गुमशुदा महिलाएं और 1042 बालिकाओं को बरामद किया गया है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को पुलिस मुख्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना से यह खुलासा हुआ है। आरटीआई के इस जवाब ने प्रदेश में महिला सुरक्षा और महिला अधिकार संरक्षण के दावो का काला सच सबके आगे लाकर रखा दिया है।उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों, महिलाओं, बालक और बालिकाओं के आंकड़ों की सूचना मांगी थी।

आरटीआई से मिली जानकारी में सामने आए ये आंकडे

आरटीआई की तरफ से दी गयी जानकारी में बताया गया कि, जनवरी 2021 से मई 2023 तक कुल 3854 महिलाएं प्रदेश में गुमशुदा दर्ज की गईं। इनमें 2021 में 1494, वर्ष 2022 में 1632 तथा वर्ष 2023 में मई माह तक 728 महिलाएं गुम हुई हैं। इसी अवधि में कुल 1132 बालिकाओं के गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। इसमें वर्ष 2021 में 404, वर्ष 2022 में 425 और वर्ष 2023 में मई तक 305 बालिकाएं गुम हुई हैं।

गुमशुदा महिलाओं की बरामदगी के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2021 से मई 2023 तक कुल 2961 महिलाएं बरामद की गई हैं। इसमें वर्ष 2021 में 1271, वर्ष 2022 में 1281 और मई 2023 तक 409 महिलाएं शामिल हैं। इसी अवधि में कुल 1042 गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी हुई। इसमें वर्ष 2021 में 393, वर्ष 2022 में 403 और मई 2023 तक 246 बालिकाएं शामिल हैं।

गुमशुदा महिलाओं के जिलेवार विवरण के अनुसार, नैनीताल जिले में वर्ष 2021 में 168 वर्ष 2022 में 165 और मई 2023 तक 53 महिलाएं गायब हुईं। उधमसिंह नगर जिले में वर्ष 2021 में 343, वर्ष 2022 में 415 और मई 2023 तक 183, पिथौरागढ़ जिले में वर्ष 2021 में 14, वर्ष 2022 में 18 और मई 2023 तक 7, अल्मोड़ा जिले में वर्ष 2021 में 25, वर्ष 2022 में 44 एवं मई 2023 तक 23, टिहरी जिले में वर्ष 2021 में 59, वर्ष 2022 में 49 एवं मई 2023 तक 35, बागेश्वर जिले में वर्ष 2021 में 34, वर्ष 2022 में 26 एवं मई 2023 तक 12, पौड़ी जिले में वर्ष 2021 में 43, वर्ष 2022 में 58 एवं मई 2023 तक 19, उत्तरकाशी जिले में वर्ष 2021 में 34, वर्ष 2022 में 23 एवं मई 2023 तक 15 महिलाएं गायब हुईं।

देहरादून जिले में वर्ष 2021 में 364, वर्ष 2022 में 430 एवं मई 2023 तक 163 महिलाओं के गायब होने की सूचना दर्ज की गई। इसी तरह हरिद्वार जिले में वर्ष 2021 में 339, वर्ष 2022 में 314 एवं मई 2023 तक 169, चमोली में वर्ष 2021 में 31, वर्ष 2022 में 26 एवं मई 2023 तक 14, चंपावत जिले में वर्ष 2021 में 23, वर्ष 2022 में 48 एवं मई 2023 तक 25, रुद्रप्रयाग जिले में वर्ष 2021 में 14, वर्ष 2022 में 15 एवं मई 2023 तक 10 और रेलवे क्षेत्र (जीआरपी के तहत) में वर्ष 2021 में 3, वर्ष 2022 में 1 एवं मई 2023 तक 0 महिलाओं की गुमशुदगी के मामले दर्ज किए गए।

also read : PM Modi Birthday Special : जानें 10 सालों में किन – किन तरीकों से मनाया गया पीएम मोदी जन्मदिन ….. 

गुमशुदा बालिकाओं के जिलावार विवरण के अनुसार, नैनीताल जिले में वर्ष 2021 में 74, वर्ष 2022 में 63 एवं मई 2023 तक 17 बालिकाओं की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। वहीं, उधमसिंह नगर में वर्ष 2021 में 133, वर्ष 2022 में 146 एवं मई 2023 तक 49, पिथौरागढ़ में वर्ष 2021 में 17, वर्ष 2022 में 22 एवं मई 2023 तक 15, अल्मोड़ा जिले में वर्ष 2021 में 10, वर्ष 2022 में 13 एवं मई 2023 तक 9, टिहरी जिले में वर्ष 2021 में 23, वर्ष 2022 में 18 एवं मई 2023 तक 12, बागेश्वर जिले में वर्ष 2021 में 8, वर्ष 2022 में 8 एवं मई 2023 तक 82, पौड़ी जिले में वर्ष 2021 में 5, वर्ष 2022 में 8 एवं मई 2023 तक 7, उत्तरकाशी जिले में वर्ष 2021 में 5, वर्ष 2022 में 3 एवं मई 2023 तक 2 लड़कियों के गायब होने की सूचना दर्ज की गई।

देहरादून जिले में वर्ष 2021 में 30, 2022 में 9 तथा मई 2023 तक 80 बालिकाओं के गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया है। हरिद्वार जिले में वर्ष 2021 में 81, वर्ष 2022 में 103 एवं मई 2023 तक 95, चमोली जिले में वर्ष 2021 में 8, वर्ष 2022 में 9 एवं मई 2023 तक 5, चम्पावत जिले में वर्ष 2021 में 9, वर्ष 2022 में 17 एवं मई 2023 तक 8, रुद्रप्रयाग जिले में वर्ष 2021 में 1, वर्ष 2022 में 6 एवं मई 2023 तक 3 और रेलवे क्षेत्र (जीआरपी के तहत) में इस अवधि में केवल वर्ष 2023 में मई माह तक 1 बालिका की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More