शिवराज आत्महत्या करने वाले किसान के घर तक नहीं आए : अजय

0

मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के मुद्दे पर हो रही चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह(Ajay Singh) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया कि खुद को किसान पुत्र और किसान हितैषी होने का दावा करने वाले अपने ही गृह जिले में आत्महत्या करने वाले एक भी किसान के घर सांत्वना देने तक नहीं गए।

अजय ने बुधवार को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “प्रदेश में कर्ज व सूदखोरों से परेशान होकर एक महीने में 71 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर से हैं।

खुद को किसानों का सबसे बड़ा हितैषी बताने वाले चौहान ने आत्महत्या करने वाले किसान के घर जाना मुनासिब नहीं समझा, यह कैसे किसान हितैषी मुख्यमंत्री है।”

Also read : मणिपुर : असम राइफल्स ने 2 करोड़ का सोना किया जब्त

दूसरी ओर किसान आत्महत्या कर रहे हैं तो सरकार किसानों की कर्ज के चलते आत्महत्या करने को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। सरकार ने एक किसान द्वारा आत्महत्या को भूत प्रेत के चलते आत्महत्या करना तक बताया है।”

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे किसानों का कर्ज माफ करें। उन्हें उपज का उचित मूल्य मिले इसकी व्यवस्था करें। राज्य में सरकार प्याज खरीदी कर रही है, मगर राज्य के किसानों की बजाय वह दूसरे राज्यों से आ रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More