गच्‍चा दे गये मुलायम, सैफई में इंतजार करते रह गए शिवपाल…

0

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी संरक्षक शिवपाल यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए सैफई में जन्मदिन के जश्न की तैयारियां की थीं पर उनकी सारी तैयारियां धरी रह गईं। मुलायम सिंह ने ऐन मौके पर शिवपाल को गच्चा दे दिया।

SHIVPAL YADAV

दरअसल, शिवपाल यादव ने सैफई में भाई मुलायम सिंह यादव के लिए जन्मदिन के मौके पर खास इंतजाम किए थे।

SHIVPAL YADAV

सपा मुखिया को कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन मुलायम सैफई न पहुंच कर राजधानी लखनऊ के सपा कार्यालय की ओर निकल पड़े। शिवपाल यादव इंतजार करते रह गए। सपा कार्यालय में मुलायम सिंह ने केक काट कर जन्मदिन मनाया।

नेता के लिए किया गया था दंगल का इंतजाम

शिवपाल यादव ने सैफई में नेता जी के लिए जश्न का खास इंतजाम किया था। इस जश्न में कई रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही दंगल का भी इंतजाम किया था लेकिन मुलायम सिंह सैफई न जाकर सपा दफ्तर पहुंच गए।

SHIVPAL YADAV

सैफई में लोग उनका इंतजार करते रह गए। महिला कुश्ती का भी आयोजन किया गया। इसके लिए करीब 20 महिला पहलवान सैफई पहुंची चुकी हैं। इस दौरान महिला पहलवान मल्ल कला का प्रदर्शन करेंगी। सैफई में विशाल दंगल का इंतजाम किया गया है। दंगल में भाग लेने के लिए बड़ी तादाद में पहलवान पहुंच चुके हैं।

पूरी सैफई को दुल्हन की तरह सजाया गया

सैफई को नेताजी के जन्मदिन के मौके पर दुल्हन की तरह सजाया गया है। सड़कों पर रंग बिरंगी झालरें और सड़कों के किनारे लाइटें गई हैं। रास्तों को साफ किया गया है। स्टेडियम की बिल्डिंग भी रंगीन झालरों से सजाई गई है।

SHIVPAL YADAV

सपा कार्यालय में केक काट कर मनाया जन्मदिन

समाजवादी पार्टी पार्टी कार्यालय में धूमधाम से नेताजी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मुलायम सिंह ने केक काटा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी बेटी और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More